{"_id":"5cab9ffdbdec22142f01b9a4","slug":"61554751485-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम व तहसीलदार ने किया तहसील स्तरीय सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम व तहसीलदार ने किया तहसील स्तरीय सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
एसडीएम हरिशंकर यादव एवं तहसीलदार प्रवीन कुमार शर्मा ने सामवार की सुबह क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षक किया। इस दौरान कई कार्यालयों पर ताले लटके मिले। कई जगह कर्मचारी एवं अधिकारी अनुपस्थित मिले।
एसडीएम ने सबसे पहले नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान पंप ऑपरेटर रजनेश कुमार माली शेर मोहम्मद अनुपस्थित मिले। इसके बाद एसडीएम ने बीआरसी स्थित खंड़ शिक्षा अधिकारी के कार्यालय का निरीक्षक किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमारी गैरहाजिर मिली।
इस दौरान बताया गया कि बीआरसी पर पांच एबीआरसी तैनात है। जिनमें से संतोश कुमार शर्मा चुनाव ड्यूटी में वीडियो निगरानी कर रहे हैं। रवेंद्र कुमार मिश्रा, अनिल कुमार, अरविंद कुमार चतुर्वेदी एवं जितेंद्र कुमार अनुपस्थित मिले। शिवकुमार वरिष्ठ सहायक एवं चतुर श्रेणी कर्मचारी हब्बीव खां भी अनुपस्थित मिले। उपस्थित पंजिका में हस्ताक्षर नहीं पाए गए। एक मात्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हजारी लाल उपस्थित मिला।
विज्ञापन
बाल विकास परियोजना कार्यालय पर ताला लटका मिला। बताया गया कि उक्त कार्यालय समय से नहीं खुलता है। सामुदायिक केन्द्र सासनी में भी यतेंद्र खरे अनुपस्थित मिला। वह एक अप्रैल से लगातार अनुपस्थि चला आ रहा है। अन्य कर्मचारी उपस्थित मिले।
अगले चरण में एसडीएम ने कार्यालय अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण तृतीय का निरीक्षण किया। जहां एससी वर्मा ओए द्वितीय अनुपस्थित मिले। बाकी सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। इसके बाद एसडीएम ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां एडीओ सहकारिता राजकुमार एवं अजय कुमार भारतद्वाज लेखाकार अनुपस्थित मिले। राजेश कुमार शर्मा जेई आईएस अवकाश पर मिले।
प्रार्थनापत्र सील किया गया। तहसीलदार सासनी प्रवीन कुमार शर्मा ने प्राथमिक केन्द्र बसईकाजी का निरीक्षण किया। यहां भी डॉ बीएन अवस्थी अनुपस्थित मिले। सुनील कुमार फार्मासिस्ट व वार्ड वाय तोताराम उपस्थित मिले। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कौमरी पर तहसीलदार को सभी कर्मचारी उपस्थित मिले।