फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   सादाबाद में आलू की फसल पर बिछी बर्फीली चादर, किसानों के उड़े होश

सादाबाद में आलू की फसल पर बिछी बर्फीली चादर, किसानों के उड़े होश

Wed, 02 Jan 2019 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
सादाबाद में आलू की फसल पर बिछी बर्फीली चादर, किसानों के उड़े होश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


एक ओर आवारा पशु तो अब दूसरी ओर मौसम का मिजाज खेती पर भारी पड़ रहा है। सादाबाद क्षेत्र के कई गांवों में खेतों में आलू की फसल पर सफेद चादर बिछ गई। खेतों में लहलहा रही फसल सफेद चादर बिछने से मुरझा गई। फसल पर बिछी बर्फ की चादर को देखकर किसानों के चेहरे भी सफेद पड़ गए। फसल को बचाने के लिए किसान प्रयासों में जुट गए हैं। दिन रात फसलों की सिंचाई की जा रही है।

आलू के पौधों पर बर्फ से मानो आग लग गई। फसल के पत्ते बुरी तरह से मुरझा गए हैं। अभी तक किसान सुबह शाम फसल को दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ती देख मन ही मन खुश थे, किसानों का मानना था कि अबकी बार आलू फिर से उन्हें राहत प्रदान करेगा, लेकिन सोमवार की सुबह अपने खेतों का नजारा देख किसानों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


बर्फीली सफेद चादर ने कई हेक्टेयर में खड़ी आलू की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। पत्ती झुलस कर काली पड़ गईं। यह देखकर एक बार फिर किसानों के अरमान आंसुओं में बह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव धानौटी के किसान चोब सिंह पहलवान ने बताया कि उनके करीब तीन हेक्टेयर खेत में आलू की फसल पर बर्फ की चादर बिछ गई है। इसी तरह का हाल गांव के अन्य कई किसानों का है, जिनमें यादराम सिंह, शशिपाल, नेक मोहम्मद आदि हैं।


चोब सिंह ने तहसील दिवस में भी शिकायती पत्र सौंपकर बर्फीली चादर की वजह से फसल में हो रहे नुकसान की शिकायत की है। इधर, किसानों का मानना था कि इस बर्फीली चादर का प्रभाव दो दिन बाद दिखना शुरू हो जाएगा। फिलहाल किसान अपनी फसलों की सिंचाई कर फसल को बर्फीली चादर के प्रकोप से बचाने के प्रयासों में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed