फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   अंश निर्धारण कार्यक्रम में लापरवाही पर 5 लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि

अंश निर्धारण कार्यक्रम में लापरवाही पर 5 लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि

Fri, 28 Dec 2018 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
अंश निर्धारण कार्यक्रम में लापरवाही पर 5 लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। अंश निर्धारण में लापरवाही बरतने वाले लेखपालों पर अब प्रभारी डीएम रेखा एस चौहान ने कार्रवाई की है। यहां सादाबाद क्षेत्र के चार और हाथरस क्षेत्र के एक लेखपाल का प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।

प्रभारी डीएम ने बताया कि खतौनी पुनरीक्षण एवं उप्र राजस्व संहिता के अनुरूप खतौनी में खातेदारों और सह खातेदारों के गाटों में अंश निर्धारण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आकार पत्र खंड पुस्तक-3 समस्त खातेदारों को उपलब्ध कराकर अंश निर्धारण के विरुद्ध आपत्ति और शुद्धिकरण के लिए आकार पत्र में विवरण अंकित कराते हुए यथावश्यक अभिलेखों सहित रजिस्ट्रार कानूनगो को उपलब्ध कराया जाना है।
विज्ञापन


प्रभारी डीएम ने बताया कि तहसील सादाबाद के लेखपाल धीरेंद्र कुमार, सचिन गुप्ता, यासीन खान, चारू अग्रवाल और तहसील हाथरस के लेखपाल हिमांशु गौतम द्वारा अंश निर्धारण के कार्य में किसी भी प्रकार से रुचि नहीं ली गई। इससे समय सारणी के अनुसार अंश निर्धारण कार्य को पूरा नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में प्रभारी डीएम ने संबंधित लेखपालों को इस काम में लापरवाही और उदासीनता एवं कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठ नहीं रहने के लिए कार्य की घोर निन्दा करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद कार्य में शिथिलता बरतने पर अग्रिम कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed