फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   600 poor homes will illuminate with free connections in hathras

मुफ्त के कनेक्शनों से रोशन होंगे 600 गरीबों के घर

Sun, 23 Jul 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sun, 23 Jul 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
 600 poor homes will illuminate with free connections in hathras
कनेक्शनों से रोशन होंगे 600 गरीबों के घर
सीएम की प्रेरणा से जिले के सभी विद्युत उपकेंद्र, उपखंड कार्यालय और खंड कार्यालयों पर रविवार को गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दिए गए। बिजली कनेक्शन देने के लिए शहर में पुष्पांजलि गेस्ट हाउस में भी विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिले में बीपीएल श्रेणी के 600 और एपीएल श्रेणी के 400 लोगों को बिजली कनेक्शन प्रदान किए गए।      
विज्ञापन

 
   पुष्पांजलि गेस्ट हाउस में कैंप में सांसद राजेश दिवाकर और विधायक सदर हरीशंकर माहौर शामिल हुए। विधायक ने सासनी और मेंडू में भी कनेक्शन वितरित किए। इधर, सिकंदराराऊ, पुरदिलनगर और हसायन में विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने कैंप में सहभागिता की और सरकार की जनहितकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया। अधीक्षण अभियंता प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि जनसामान्य, समाजसेवी संगठन, प्रधान, तथा सभी जागरूक क्षेत्रवासियों से आह्वान किया था कि अपने आसपास यह देख लें कि कहीं कोई ऐसा व्यक्ति, ऐसा गरीब व्यक्ति तो नहीं जो कि बिना बिजली के अपना जीवन यापन कर रहा है, अथवा अवैध रूप से बिजली का प्रयोग कर रहा है, उसे बताएं कि रविवार को विद्युत विभाग द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों को नि:शुल्क विद्युत संयोजन प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन


 इन लोगों ने पहले बिजली कनेक्शन के लिए पहले अपने नजदीकी विद्युत उपकेंद्र, उपखंड कार्यालय, खंड कार्यालय पहुंच कर पंजीकरण कराया, उसके बाद इन्हें नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दिए गए। नगरीय क्षेत्र के बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क रूप से मीटर और केबल लगा कर कनेक्शन दिए गए। कैंप में 70 रुपये में एलईडी बल्ब, कम ऊर्जा खपत वाले पंखे 1200 रुपये में तथा एलईडी ट्यूब लाइट 220 रुपये की रियायती दरों पर विभाग द्वारा अनुबंधित फर्म द्वारा लोगों को उपलब्ध कराए गए। इस मौके सभी एक्सईएन, एसडीओ, अवर अभियंता शामिल रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed