फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   581 patient treatment in health camp

स्वास्थ्य शिविर में 581 मरीजों की हुई जांच

Sun, 16 Feb 2020 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
581 patient treatment in health camp
स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद क्षेत्र के गांव बिलारा, बिसावर, जैतई, मई और ऊंचागांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में 581 मरीजों का उपचार कर उन्हें दवाएं दी गईं। 34 मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर भी किया गया। मेले में प्रत्येक पीएसची पर डॉक्टर और कर्मियों की टीम मौजूद रहीं। एसडीएम राजेश कुमार ने बिसावर और सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने ऊंचागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेले में की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह ने बताया कि हर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के जरिए ग्रामीण जनता लांभावित हो रही है। हर रविवार को उन्हें हर रोग की चिकित्सा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही उपलब्ध हो रही है। उन्होने बताया कि बिलारा पीएचसी पर 60 पुरूष, 26 महिला और 24 बच्चों को उपचार दिया गया। वहीं बिसावर में 58 पुरुष, 62 महिला और 8 बच्चा मरीजों की चिकित्सा की गई। जैतई पीएचसी पर 48 पुरूष, 55 महिला और 18 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी गई। मई पीएचसी पर 71 पुरुष, 30 महिला और पांच बच्चों के अलावा ऊंचागांव पीएचसी पर 56 पुरुष, 57 महिला और तीन बच्चों की चिकित्सा मेले में की गई है। सभी पीएचसी पर तीन तीन डॉक्टर्स की ड्यूटी लगाई गई थी। एसडीएम ने बताया कि बिसावर पीएचसी पर आरोग्य मेले में सभी व्यवस्थाएं ठीक थीं। सीएमओ बृजेश राठौर भी मेले में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं से संतुष्ट नजर आए। इस दौरान डॉ. सुमित चौहान, डॉ. जगदीश प्रसाद, डॉ. प्रशांत शर्मा, सुरेशचंद्र अग्रवाल, रवींद्रप्रताप सिंह, जुगेंद्र सिंह यादव, राजकुमार, मनोज सेंगर, डॉ. उमेश शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed