फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   57 teachers not join duty, bsa stop wages

57 शिक्षकों ने नहीं किया कार्यभार ग्रहण, बीएसए ने वेतन पर लगाई रोक

Thu, 27 Aug 2020 10:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
57 teachers not join duty, bsa stop wages
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बेसिक के 57 शिक्षकों के वेतन रोकने की कार्रवाई बीएसए की है। इन सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं पर समायोजित विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने का आरोप है। संबंधित विकास खंड के एबीएसए को बीएसए ने पत्र जारी किया है। जिसमें अग्रिम आदेशों तक कार्यभार ग्रहण न करने वाले शिक्षकों का वेतन न लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला समायोजन समिति के अनुमोदन के बाद 16 अगस्त 2019 को शिक्षक शिक्षिकाओं का समायोजन किया था। जिसके बाद जिले के 57 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने समायोजन आदेश को नहीं माना है और न ही समायोजित विद्यालयों में जाकर कार्यभार ग्रहण किया है। पिछले दस अगस्त को समायोजन आदेश का अनुपालन करने के निर्देश बीएसए मनोज कुमार मिश्र की ओर से शिक्षकों को दिए गए थे। लेकिन निर्धारित तिथि 20 अगस्त तक भी समायोजित विद्यालयों में जाकर कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया है। बीएसए ने साफ तौर पर कहा था कि ऐसे शिक्षकों के खिलाफ वेतन रोके जाने की कार्रवाई की जाएगी, लेकिन इसके बाद भी कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया। इसी के क्रम में अब बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि जिन शिक्षकों के द्वारा तय तिथि तक अपने विद्यालय में जाकर कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। उनका वेतन रोक दिया जाए, इसके संबंध में अवगत कराए जाने को भी बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों से कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed