{"_id":"645d1a6033d942c3e3016e0c","slug":"57-57-percent-voting-in-nine-bodies-of-hathras-amid-sporadic-uproar-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: छिटपुट हंगामे के बीच जिले में हुआ मतदान, नौ निकायों में हुआ 57.57 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: छिटपुट हंगामे के बीच जिले में हुआ मतदान, नौ निकायों में हुआ 57.57 फीसदी मतदान
Thu, 11 May 2023 10:10 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 11 May 2023 10:10 PM IST
सार
हाथरस में छिटपुट हंगामे के बीच वोट डाले गए। कई मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची में नाम न मिलने पर मतदाताओं ने हंगामा किया। मुरसान में दोबारा वोट डालने को लेकर एक महिला की पुलिस कर्मी से नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
मुरसान में दोबारा वोट डालने पर हंगामा
- फोटो : रवि शर्मा
विस्तार
हाथरस जिले की नौ नगर निकायों में बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। यहां अध्यक्ष पद के लिए 86 व सभासद पद के लिए 693 प्रत्याशी मैदान में हैं। छिटपुट हंगामे के बीच वोट डाले गए। कई मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची में नाम न मिलने पर मतदाताओं ने हंगामा किया। मुरसान में दोबारा वोट डालने को लेकर एक महिला की पुलिस कर्मी से नोकझोंक हो गई। हाथरस तहसील सदर में मानदेय न मिलने पर रिजर्व मतदान कर्मियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
हाथरस जनपद में मतदान प्रतिशत
नगर पालिका परिषद्-सिकन्दराराऊ 66.11
नगर पालिका परिषद्-हाथरस 48.88
नगर पंचायत-पुरदिल नगर 69.91
नगर पंचायत-मैंण्डू 72.25
नगर पंचायत-मुरसान 70.36
नगर पंचायत-सहपऊ 69.72
नगर पंचायत-सादाबाद 63.04
नगर पंचायत-सासनी 76.21
नगर पंचायत-हसायन 82.58
कुल 57.57