फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चल रहा खेल

राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चल रहा खेल

Tue, 04 Sep 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चल रहा खेल
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। बेसिक शिक्षा विभाग में राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए खेल चल रहा है। यहां पर एक शिक्षक नेता द्वारा रुपये लेकर फाइल पर उच्चाधिकारी के हस्ताक्षर कराए जाने की चर्चा बड़े ही जोर से हो रही है। इस बात को लेकर अंदर खाने शिक्षकों में कलह चल रही है।
शासन स्तर से हर वर्ष राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए शिक्षकों का चयन होता है। इसके लिए विभागीय स्तर से शिक्षकों के आवेदन मांगे जाते हैं और फिर एक कमेटी द्वारा शिक्षकों की उपलब्धियों की जांच करने के बाद उस फाइल को आगे बढ़ाया जाता है। लेकिन यहां पर तो इसमें भी खेल किए जाने की चर्चा है। सूत्रों की मानें तो एक शिक्षक नेता द्वारा इसे लेकर उच्चाधिकारी से सेटिंग कराने के नाम पर रुपये ऐंठे गए हैं। हालांकि यह चर्चा कोई भी व्यक्ति खुल कर नहीं कर रहा है, लेकिन विभागीय लोगों व शिक्षक समुदाय के बीच यह बात काफी चर्चित हो चुकी है।
विज्ञापन


शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहा रहने वाले और अच्छे काम करने वाले शिक्षक को इसके लिए चयनित किया जाता है। इसमें संबंधित शिक्षक को अपने द्वारा किए गए सभी कार्यों की फाइल तैयार करनी होती है, जिसे कमेटी के सामने पेश की किया जाता है। इसमें सेटिंग को कोई खेल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरीशचंद्र, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed