फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   निर्धारित क्षेत्र में संचालित नहीं हो रहे सीएससी सेंटर

निर्धारित क्षेत्र में संचालित नहीं हो रहे सीएससी सेंटर

Thu, 23 Aug 2018 12:06 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
निर्धारित क्षेत्र में संचालित नहीं हो रहे सीएससी सेंटर
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। आम जन को अपने ही क्षेत्र में ऑनलाइन सेवाएं मुहैया कराने के लिए शासन स्तर से सीएससी के माध्यम से जन सेवा केंद्र खोले गए हैं। जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में सीएससी सेंटर संचालित हैं। शासनादेश के अनुसार यह सेंटर जिन ग्राम पंचायतों के नाम आवंटित हैं, उसी क्षेत्र में संचालित होंगे, लेकिन जिले में शासनादेश के विपरीत बड़ी संख्या में सीएससी निर्धारित को छोड़कर दूसरे क्षेत्रों में चल रहे हैं। यह खुलासा सीएससी के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के निरीक्षण में हुआ है।

निरीक्षण में इन संचालकों को अपने निर्धारित क्षेत्र में सेंटर का संचालन करने की हिदायत दे दी गई है। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि अगर निर्धारित क्षेत्र में सीएससी नहीं संचालित किए गए तो संबंधित संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीएससी के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का ऑनलाइन संचालन किया जाता है। इन सेंटरों के माध्यम से आम जन सरकारी योजनाओं का सरकारी दरों पर लाभ लेते हैं। कई क्षेत्रों से यह शिकायतें मिल रही थीं कि उनके क्षेत्र में सीएससी संचालित नहीं हो रहा है। इसको लेकर सीएससी के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर केके उपाध्याय ने सिकंदराराऊ, हसायन और हाथरस ब्लॉकों में सीएससी पर छापेमारी की।
विज्ञापन


इस छापेमारी में यह सामने आया कि सेंटर संचालक अपने निर्धारित क्षेत्र को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में अपनी आईडी को चला रहे हैं। इस कारण उनके क्षेत्र की जनता को काफी परेशानी हो रही है। इस मौके पर सेंटर संचालकों को यह साफ तौर पर हिदायत दी गई कि अगर निर्धारित क्षेत्र में सेंटर नहीं चलाया गया तो उनकी आईडी बंद कर दी जाएगी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। निरीक्षण के दौरान संचालकों को ट्रेनिंग भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed