फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   मंदिर श्री दाऊजी महाराज की सेवा को लेकर खड़ा हुआ विवाद

मंदिर श्री दाऊजी महाराज की सेवा को लेकर खड़ा हुआ विवाद

Sun, 29 Jul 2018 11:59 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
मंदिर श्री दाऊजी महाराज की सेवा को लेकर खड़ा हुआ विवाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


किला स्थित दाऊजी मंदिर में सेवा करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक पक्ष के यतेश चंद्र चतुर्वेदी, सुरेश चंद्र चतुर्वेदी, दिनेश चंद्र चतुर्वेदी और प्रवेश चंद्र चतुर्वेदी मंदिर में सेवा करने को लेकर मंदिर परिसर में धरने पर बैठ गए।

धरने पर बैठे पुजारियों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि उनके परिवार में श्री दाऊजी महाराज मंदिर की सेवा अपनी अपनी बारी के आधार पर चक्र अनुक्रम से एक-एक वर्ष के लिए आती है। यह सेवा श्रावण मास कृष्ण पक्ष प्रथमा से शुरू होकर आषाढ़ शुल्क पूर्णिमा तक रहती है। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि उनके द्वारा वर्ष 2012 में मंदिर में सेवा पूजा की गई थी।
विज्ञापन


अब 6 वर्ष बाद फिर उनका सेवा का समय आया है। जब वह यहां आए तो पता चला कि उनके ही परिवार के दूसरे लोग नियम विरुद्ध सेवा हासिल करना चाहते हैं। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि छह वर्ष पूजा व मेला के चढ़ावा से मिलने वाली आय ही उनके परिवार की जीविका का सहारा है। इसलिए उन्हें दाऊजी महाराज व रेवती मैया की सेवा करने दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को लेकर मेरे पास एक पक्ष आया था। मेरे द्वारा उन्हें उपजिलाधिकारी सदर के पास भेज दिया गया है। एसडीएम सदर को मामले की जानकारी करके मामले को सुलझाने के निर्देश दे दिए गए है।

डॉ. रमा शंकर मौर्य, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed