लक्खी मेलाः मर्यादा में रहकर आयोजित कराने होंगे कार्यक्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज की शुरुआत में बमुश्किल एक हफ्ता बचा है। ऐसे में मेले के लिए प्रशासनिक तैयारियां भी तेजी पकड़ रही हैं। मेलाधिकारी एसडीएम सदर अमिताभ यादव ने मेले के कार्यक्रमों के संयोजकों के साथ गुरुवार को बैठक की और कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी ली। एसडीएम ने एक बार फिर साफ कर दिया कि सभी कार्यक्रम मर्यादा के दायरे में रहकर भव्यता से आयोजित होने चाहिए।
मेलाधिकारी एसडीएम सदर अमिताभ यादव ने बताया कि संयोजकों द्वारा कार्यक्रम की तैयारी और प्रेजेंटेशन (सीडी/पेनड्राइव में) और आमंत्रित किए जाने वाले मुख्य कलाकारों के नामों की सूची दो दिन के अंदर अपर जिलाधिकारी अथवा उनके कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध करानी होगी, जिस पर मेला रिसीवर डीएम की सहमति और लिखित अनुमोदन अनिवार्य होगा।
कलाकारों के नाम पर जिला मजिस्ट्रेट/रिसीवर की सहमति और लिखित अनुमोदन उपरांत ही देय धनराशि का चेक कार्यक्रम संयोजक को निर्धारित धनराशि के सापेक्ष 50 फीसदी धनराशि अग्रिम भुगतान की जाएगी। शेष धनराशि कार्यक्रम के उपरांत बिल बाउचर्स प्रस्तुत किए जाने के पश्चात किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजकों द्वारा कलाकारों के नामों की सूची प्रस्तुत नहीं किए जाने और लिखित अनुमोदन के बिना कार्यक्रम संयोजक को कोई भी भुगतान नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की गुणवत्ता की जिम्मेदारी कार्यक्रम संयोजक की होगी। गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर भुगतान की जाने वाली शेष 50 फीसदी धनराशि में से कटौती कर ली जाएगी। निर्धारित अवधि के अंदर बिल बाउचर्स प्रस्तुत नहीं किये जाने की दशा में मेला फंड से भुगतान की गई धनराशि की वसूली कार्यक्रम संयोजक से की जाएगी। कार्यक्रम आयोजन के संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या के लिए अपर जिलाधिकारी और एसडीएम से कार्यक्रम संयोजक व्यक्तिगत रूप से संपर्क स्थापित करके समस्या का समाधान कर सकेंगे।
कार्यक्रम संयोजक द्वारा कार्यक्रम में राजनीतिक और सामाजिक विद्वेष फैलाने वाले, धार्मिक भावना उद्वेलित करने वाले एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले कार्यक्रम सम्मिलित नहीं किए जाने के संबंध में संयोजक द्वारा इस आशय का अनुबंध पत्र दो दिन के अंदर प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम आयोजन के दौरान कलाकारों द्वारा अश्लील नृत्य पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। कार्यक्रम आयोजन के दौरान कलाकारों द्वारा कोई भी अश्लील अथवा असामाजिक कृत्य नहीं किया जाएगा।
शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप प्लास्टिक पॉलिथिन एवं प्लास्टिक के कप, गिलास का प्रयोग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। कार्यक्रम आयोजन के दौरान संयोजकों को स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखना होगा। बैठक के दौरान मेला मजिस्ट्रेट ने संयोजकों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए। बैठक में ओसी कलेक्ट्रेट ज्योत्सना बंधु, सीओ सदर, डीएसओ, जिला उद्यान अधिकारी, कार्यक्रम संयोजक गण अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।