{"_id":"5fdf92838ebc3e3c8456c97c","slug":"48219-student-participating-in-up-board-exam-hathras-news-ali2516395178","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे 48,219 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे 48,219 परीक्षार्थी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
वर्ष 2020-21 की यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस परीक्षा में जिले भर के 48,219 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का सत्यापन तहसील स्तर पर बनी टीमें कर रही हैं। इस बार कोविड-19 के कारण सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या तय हो चुकी है। पिछले वर्ष 2019-20 की परीक्षा में 48,740 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जबकि इस बार वर्ष 2020-21 की परीक्षा में 48,219 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जोकि पिछले साल की तुलना में 521 कम हैं। हाईस्कूल की परीक्षा में 25,622 (15,653 छात्र और 9,969 छात्रा) शामिल होंगी। इंटरमीडिएट की परीक्षा में 22,597 (14,271 छात्र और 8,326 छात्रा) शामिल होंगी। पिछले वर्ष करीब 96 परीक्षा केंद्र बने थे, जबकि इस बार कोविड-19 के चलते परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।
- इस बार की यूपी बोर्ड की परीक्षा में 48,219 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कितने परीक्षा केंद्र बनेंगेे, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। तहसील स्तरीय टीमें विद्यालयों द्वारा फीड की गई ऑनलाइन सुविधाओं का सत्यापन कर रही हैं। सत्यापन रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। शासन के निर्देशानुसार की आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सुनील कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक।