फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   46 lakhs cheated in the name of cashing the policy

Hathras: सीईओ-फाउंडर और कस्टमर रिलेशन अफसर बन पॉलिसी कैश कराने के नाम पर 46 लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 10 Aug 2025 10:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 10 Aug 2025 10:39 PM IST
सार

प्रिया सिंह ने खुद को कस्टमर रिलेशन अफसर बताकर कुछ पैसे की मांग की। उन्होंने अलग-अलग किस्तों में पॉलिसी निकलवाने के नाम पर करीब 46 लाख रुपये जमा करा दिए। अब उनका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है।

विज्ञापन
46 lakhs cheated in the name of cashing the policy
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस शहर की भूरापीर गली नंबर-3 निवासी मनोज कुमार जैन ने बीमा पॉलिसी कैश कराने के नाम पर 46 लाख रुपये ठगने की रिपोर्ट जनपद के साइबर थाने में दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


मनोज कुमार जैन ने बताया कि वह एक सेवानिवृत्त वृद्ध व्यक्ति हैं। उन्होंने अपने जीवन काल में रिलायंस बीमा से तीन, कोटक महिंद्रा बीमा कंपनी से दो तथा बिरला सनलाइफ से चार पॉलिसी कराईं थीं। 17 अगस्त 2023 को जीवन बीमा सेटेलमेंट कंपनी हैदराबाद से दिनेश चतुर्वेदी का मोबाइल पर फोन आया और उसने अपने आपको कंपनी का सीईओ और फाउंडर बता कर कहा कि अब तक आपने बीमा कंपनियों में 18 लाख रुपये जमा किये है, वह हम आपको वापस करा देंगे। 
विज्ञापन


इसी प्रकार प्रिया सिंह ने खुद को कस्टमर रिलेशन अफसर बताकर कुछ पैसे की मांग की। उन्होंने अलग-अलग किस्तों में पॉलिसी निकलवाने के नाम पर करीब 46 लाख रुपये जमा करा दिए। अब उन दोनों का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। इस ठगी में शिवम ठाकुर भी शामिल है। वृद्ध ने साइबर पुलिस से रुपये वापस दिलवाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed