{"_id":"67b78d4df9bae1e97c0a69ce","slug":"450-bigha-crop-of-potatoes-will-remain-under-surveillance-till-investigation-hathras-news-c-56-1-sali1016-127345-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जांच होने तक निगरानी में रहेगा 450 बीघा फसल का आलू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जांच होने तक निगरानी में रहेगा 450 बीघा फसल का आलू
Fri, 21 Feb 2025 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के सीवेज फार्म की साढ़े 400 बीघा भूमि पर पैदा हुई आलू की फसल जांच पूरी होने तक नगर पालिका प्रशासन की निगरानी में रहेगी। इस भूमि का अनियमित तरीके से ठेका दिए जाने की शिकायत की जांच लंबित होने की वजह से अधिशासी अधिकारी ने नगर पालिका के नजूल निरीक्षक को यह आदेश दिए हैं।
बृहस्पतिवार को इस मामले में सभासदों ने डीएम से पुन: शिकायत करते हुए जल्द ही जांच कराने की मांग की है। शिकायत में सभासदों ने कहा है कि नगर पालिका में लाखों रुपये का घोटाला करके चहेते ठेकेदार को सीवेज फार्म की कृषि योग्य भूमि का ठेका देने की शिकायत की गई थी।
जांच में अधिशासी अधिकारी द्वारा पत्रावली और अपना पक्ष जांच समिति को उपलब्ध न कराने के संबंध में शिकायतकर्ताओं ने एक पत्र 21 जनवरी को सौंपा था, जिसमें इस जांच को शीघ्र पूरा करने का अनुरोध किया गया था, लेकिन जानकारी में आया है कि जांच समिति ने अभी तक यह जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की है।
विज्ञापन
पता चला है कि जांच समिति को अभी तक अधिशासी अधिकारी ने न तो संबंधित पत्रावली उपलब्ध कराई है और न ही अपना अभिकथन दिया है।परिणामस्वरूप नगर पालिका को जानबूझकर क्षति पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी है।
उन्होंने पत्र में कहा है कि सीवेज फार्म पर खड़ी आलू की फसल को प्रकरण की जांच पूर्ण होने तक खोदाई के उपरांत किसी नजदीकी भंडार गृह में सुरक्षित रखवाने के लिए प्रभारी नजूल निरीक्षक यशुराज शर्मा को ईओ ने पत्र जारी किया है, जबकि यशुराज शर्मा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं और नियम विरुद्ध नजूल निरीक्षक बनाए हुए हैं। इस मामले में डीएम राहुल पांडेय ने ओसी कलेक्ट्रेट राजबहादुर को खेतों से आलू निकलवाते हुए अपनी निगरानी में कोल्ड स्टोर में सुरक्षित रखवाने के निर्देश दिए हैं।
-- --
सीवेज फार्म की भूमि पर हो रही फसल का मुआयना किया जाएगा। आलू खोदाई के दौरान निगरानी के लिए टीम गठित कर वीडियोग्राफी कराई जाएगी और आलू को शीतगृह में भंडारित कराया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी को आख्या दी जाएगी।
-राज बहादुर, प्रभारी अधिकारी कलक्ट्रेट