फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   45 teachers service will abolished

45 शिक्षक-शिक्षिकाओं की सेवा समाप्त होना तय

Tue, 02 Mar 2021 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
45 teachers service will abolished
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पिछले दिनों आए कोर्ट के फैसले के बाद अब फर्जी, टेम्पर्ड वाले शिक्षक शिक्षिकाओं में खलबली मच गई है, क्योंकि 45 शिक्षक शिक्षिकाओं की सेवा समाप्ति होना तय है। जिसे लेकर विभाग आज कार्रवाई पूरी कर सकता है। वहीं टेम्पर्ड वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को चार महीने की राहत दी गई है, इन की रिपोर्ट विश्वविद्यालय से कोर्ट ने मांगी है।
डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से वर्ष 2004-05 में बीएड की डिग्री करके शिक्षक शिक्षिका बनने वालों की एसआईटी जांच कर रही थी। जिसमें जिले के 71 शिक्षक शिक्षिकाओं के नाम शामिल थे, लेकिन अब इनमें से 45 शिक्षक शिक्षिकाएं ही फिलहाल ऐसे हैं, जिनके खिलाफ विभाग द्वारा सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। इसमें रिकवरी को होल्ड रखा गया है। जबकि एफआईआर पूर्व में दर्ज है, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को पत्र भी भेजा जा रहा है। चार महीने तक टेम्पर्ड वालों को वेतन मिलता रहेगा, क्योंकि इन चार महीनों में कोर्ट ने विश्वविद्यालय से जबाव मांगा है।
विज्ञापन

- विभाग में 45 ऐसे शिक्षक शिक्षिका हैं, जिनके खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब इनको पत्र जारी किया जाएगा। यह कार्रवाई न्यायालय के निर्णय के आने पर की जा रही है। केवल टेम्पर्ड वालों को चार महीने की राहत दी गई है। - मनोज कुमार मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed