फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   44 Cereal workers, 19-day kata pay

44 सफाईकर्मियों पर गिरीगाज, 19 दिन का काटा वेतन

Sat, 20 Jul 2019 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
44 Cereal workers, 19-day kata pay
44 सफाई कर्मियों का 19 दिन का वेतन काटा
विज्ञापन

राजस्व ग्रामों में तैनाती स्थल पर गैरहाजिर मिलने पर डीपीआरओ ने की कार्रवाई
कारण बताओ नोटिस किया जारी, स्पष्टीकरण किया तलब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले के राजस्व ग्रामों में तैनात 44 सफाई कर्मियों के खिलाफ जिला पंचायतराज अधिकारी ने कार्रवाई की है। इन कर्मचारियों के अपनी तैनाती स्थल के राजस्व ग्रामों में गैरहाजिर पाए जाने पर डीपीआरओ ने इनका 19 दिनों का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। सभी गैरहाजिर सफाई कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
लंबे समय से राजस्व ग्रामों में सफाई कर्मियों के गैरहाजिर रहने की शिकायतें ग्राम प्रधानों और अन्य ग्रामीणों के माध्यम से प्राप्त हो रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर कई बार ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान सफाईकर्मी गैरहाजिर पाए गए। शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित बार रूम के माध्यम से सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों और अन्य संवाद सूत्रों के माध्यम से सफाई कर्मी की उपस्थिति संबंधी प्राप्त की गई।
विज्ञापन

इस रिपोर्ट के अनुसार जिले के राजस्व ग्रामों में तैनात 44 सफाईकर्मी अपने राजस्व ग्रामों से नदारद पाए गए। सफाईकर्मियों के तैनाती स्थल से गैरहाजिर होने की रिपोर्ट देख डीपीआरओ बनवारी सिंह का पारा चढ़ गया। उन्होंने तत्काल सभी 44 गैरहाजिर सफाईकर्मियों का एक जुलाई से 19 जुलाई तक के नो वर्क नो पे के सिद्धांत पर 19 दिनों का वेतन काटने के आदेश जारी कर दिए। डीपीआरओ ने सभी सफाईकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। इस कार्रवाई को लेकर सफाई कर्मियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed