{"_id":"6aa5b6d91e68f0def50f2e77","slug":"4200-animals-vaccinated-for-protection-against-lumpy-disease-hathras-news-c-58-1-sdb1001-102797-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: लंपी से बचाव के लिए 4200 पशुओं का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: लंपी से बचाव के लिए 4200 पशुओं का टीकाकरण
Sun, 13 Sep 2026 02:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
गांव एदलपुर में लंपी से पीड़ित गोवंश का टीकाकरण करती पशुपालन विभाग की टीम। स्रोत : विभाग
- फोटो : Department
लंपी से बचाव के लिए पशुपालन विभाग ने गोवंश को संक्रमण से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान तेज कर दिया है। सादाबाद क्षेत्र में अब तक करीब 4200 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।
डिप्टी सीवीओ सादाबाद डॉ. सुनील तोमर ने बताया कि पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए पूरे महीने लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। सोमवार से जिले में चार मोबाइल वैन के माध्यम से ब्लॉकवार टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा, ताकि दूरदराज के गांवों तक भी पशु चिकित्सा टीम पहुंच सके।
डॉ. तोमर ने बताया कि जिस क्षेत्र या गांव से लंपी वायरस के फैलने की सूचना मिल रही है, वहां विभागीय टीम को तत्काल भेजा जा रहा है।पशु चिकित्सक डॉ. विकास यादव ने बताया कि पशुपालकों से अपील की जा रही है कि पशुओं में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें। संक्रमित या संदिग्ध पशु को स्वस्थ पशुओं से अलग रखें और तत्काल पशु चिकित्सक को सूचना दें। संवाद