फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   41 complaint come regarding jila panchayat field boudring

ला पंचायत के क्षेत्र परिसीमन में आई 41 आपत्तियां

Tue, 29 Dec 2020 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
41 complaint come regarding jila panchayat field boudring
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार के बाद पंचायती राज विभाग की ओर से किए गए परिसीमन में विभाग जिला पंचायत वार्डों के फेरबदल में 41 आपत्तियां मिली हैं। वहीं बीडीसी सदस्य के क्षेत्र परिसीमन में तीन आपत्तियां दर्ज हुई है। विभाग की ओर से इन आपत्तियों को कमेटी के समक्ष रख निस्तारण कराया जाएगा। इसके बाद ही अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
शासन स्तर से नगर पालिका परिषद का सीमा विस्तार किया गया था। इस सीमा विस्तार में जिले की 12 ग्राम पंचायतों को नगर पालिका परिषद की परिधि में शामिल किया गया। इन ग्राम पंचायतों के पृथक होने के बाद जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायतों के कुछ क्षेत्र में फेरबदल हुए। यहां के मतदाता शहरी क्षेत्र में शामिल हुए। शासन के निर्देश पर पंचायती राज विभाग की ओर से जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत के क्षेत्रों में परिसीमन की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

इस परिसीमन के बाद ब्लॉक, जिला पंचायत कार्यालय पर सूचियां चस्पा की गई। इस सूची के चस्पा करने के साथ ही विभाग की ओर से आपत्तियां मांगी गई। पंचायती राज विभाग को जिला पंचायत क्षेत्र में फेरबदल को लेकर 41 आपत्तियां मिली हैं। वहीं बीडीसी सदस्य क्षेत्र में हुए फेरबदल में विभाग को तीन आपत्तियां मिली हैं। इन आपत्तियां को शासन से निर्धारित कमेटी के समक्ष रख निस्तारण किया जाएगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि आपत्तियों को कमेटी के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed