फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   40-year-old water tank collapses with a loud blast.

Hathras News: धमाके के साथ ढही 40 साल पुरानी पानी की टंकी

Sat, 10 Oct 2026 02:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
40-year-old water tank collapses with a loud blast.
ग्राम पंचायत मीरपुर में ध्वस्त की गई 40 साल पुरानी जर्जर पानी की टंकी। संवाद - फोटो : Samvad
सादाबाद क्षेत्र के मीरपुर गांव में शुक्रवार दोपहर जर्जर पानी की टंकी को ध्वस्त करा दिया गया। करीब 40 साल पुरानी टंकी गिराते समय जोरदार धमाका हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के लोगों को हटाकर रास्ते पर आवागमन रोक दिया गया।
विज्ञापन

जल निगम की ओर से निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। टंकी गांव के परिक्रमा मार्ग के किनारे स्थित थी। ध्वस्तीकरण से पहले एहतियाती कदम उठाए गए। आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। वहीं, मार्ग के दोनों ओर वाहनों और राहगीरों की आवाजाही बंद करा दी गई, ताकि किसी तरह का हादसा न हो।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता मोहित कुमार ने बताया है कि बताया गया कि सादाबाद क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में 1990 के आसपास पानी की टंकियों का निर्माण कराया गया था। इनमें से कई संरचनाएं तीन से चार दशक पुरानी होने के कारण जर्जर हो चुकी हैं। ऐसी टंकियों के अचानक गिरने से जान-माल के नुकसान की आशंका बनी रहती है। इसी खतरे को देखते हुए शासन के निर्देश पर पुरानी और असुरक्षित टंकियों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed