फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   40 roads will improve in the district, repair started

Hathras News: जिले में 40 सड़कों के सुधरेंगे दिन, शुरू हुई मरम्मत

Tue, 16 May 2023 12:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Tue, 16 May 2023 12:13 AM IST
सार

बेमौसम हुई बारिश से जिले की सड़कों में गहरे गड्ढे हो गए हैं। इस कारण लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया। खास बात यह है कि सड़क राहत देने की बजाय आमजन का दर्द देने लगी। लोगों ने जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग की। इसके बाद निकाय चुनाव का बिगुल बज गया। इस कारण सड़क निर्माण शुरू नहीं हो सका।
 

विज्ञापन
40 roads will improve in the district, repair started
अलीगढ़ रोड पर मरम्मत से पहले सड़क की पटरी पर सफाई करते मजदूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे समय से जर्जर सड़कों से आवागमन रहे लोगों को अब राहत मिलेगी। जिले में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के काम की शुरुआत हो गई है। रात में सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है और दिन में सफाई का काम किया जा रहा है। पूर्व में पास हुए प्रस्तावों के तहत जिले में 40 सड़कों की मरम्मत का काम किया जाएगा।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बेमौसम हुई बारिश से जिले की सड़कों में गहरे गड्ढे हो गए हैं। इस कारण लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया। खास बात यह है कि सड़क राहत देने की बजाय आमजन का दर्द देने लगी। लोगों ने जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग की। इसके बाद निकाय चुनाव का बिगुल बज गया। इस कारण सड़क निर्माण शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन


अब लोक निर्माण विभाग द्वारा निकाय चुनाव का परिणाम आने के बाद सड़कों की विशेष मरम्मत के काम की शुरुआत कर दी गई है। शहर के अंदर से गुजर रहे आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। अधिशासी अभियंता लोनिवि राजेश निगम का कहना है कि सड़कों की विशेष मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। पूर्व में टेंडर के अनुरूप सड़कों पर कार्य कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से बदहाल सड़कों पर पैदल चलना मुश्किल हो रहा था। सड़कों में गहरे गड्ढे हो रहे थे। अब सड़क निर्माण होने से गंतव्य की दूरी तय करने में राहत मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत होनी चाहिए।-जयप्रकाश, राहगीर

 बेमौसम हुई बारिश से सड़कों की ज्यादा हालत खराब हो गई थी। सड़कों के निर्माण पर किसी का ध्यान नहीं था। अब यदि सड़क निर्माण शुरू हो गया है तो काफी राहत मिलेगी। -चंदन सिंह, राहगीर

शासन स्तर से सड़क, बिजली, पानी की सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। यदि यहां भी सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो गया तो काफी राहत मिलने की उम्मीद है। -सतेंद्र सिंह, राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed