{"_id":"67dc6c310d8b89bec901df90","slug":"40-lakh-rupees-cheated-in-the-name-of-doubling-the-money-hathras-news-c-64-1-sali1007-101443-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रुपये दोगुने करने के नाम पर 40 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रुपये दोगुने करने के नाम पर 40 लाख रुपये ठगे
Fri, 21 Mar 2025 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव रायक के निवासी सैनिक से छह लोगों ने रुपये दोगुने करने का झांसा देकर 40 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव रायक निवासी सतीश कुमार पुत्र राधे सिंह का कहना है कि वह भारतीय थल सेना में तैनात हैं। उनका एक साथी नरेश कुमार हवलदार के रूप में जम्मू कश्मीर में तैनात है। वह हरियाणा का रहने वाला है। आरोप है कि जून 2019 में नरेश कुमार उनके गांव आया और उसने कहा था कि एक इंदौर में एक कंपनी है, जिसके एडवाइजर कपिल, अक्षय वर्मा, भरत उर्फ अनिषेक, गौरव व कंपनी मालिक धीरेंद्र यादव हैं। उनकी कंपनी दो वर्ष में रुपये दोगुने कर वापस करती है।
नरेश ने उनकी इन लोगों से बात कराई इन लोगों ने भी दो वर्ष में रुपये दोगुने करने की बात कही थी। इन लोगों ने कंपनी में रजिस्ट्रेशन फीस के बहाने 15 नवंबर 2019 को 15 हजार रुपये डलवा लिए। कुछ दिन बाद उन्होंने जरोदा कैपिटल कंपनी के खाते में 40 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। अवधि पूर्ण होने पर जब उन्होंने रुपये निकालने की बात कही तो कोई न कोई बहाना लगाकर यह लोग टालमटोल करने लगे।