{"_id":"5d487c158ebc3e6cd11bc02e","slug":"35-thousand-rupees-crossed-from-account-by-changing-atm-hathras-news-ali2102500145","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदलकर खाते से पार किए 35 हजार रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम बदलकर खाते से पार किए 35 हजार रुपए
विज्ञापन
एटीएम बदलकर खाते से पार किए 35 हजार रुपये
गांव परताप निवासी युवक ने पुलिस से की शिकायत
अलीगढ़ निवासी एक व्यक्ति पर लगाया एटीएम बदलने का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव परताप निवासी युवक का एक एटीएम बदलकर अलीगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने 35 हजार रुपये पार कर दिए। इसकी शिकायत युवक ने पुलिस से करते हुए संबंधित बैंक के प्रबंधक पर भी आरोप लगाया है।
वीरेश कुमार पुत्र हजारीलाल निवासी गांव परताप ने बताया कि आठ जून की सुबह नौ बजे से 11 बजे के बीच चिंताहरण मंदिर के निकट स्थित एटीएम से रुपये निकालने गया था। इस बीच वहां पर एक व्यक्ति आया और पीछे खड़ा हो गया। एटीएम कार्ड मशीन में लगाकर रुपये निकालने की कोशिश की तो पीछे खड़े आदमी ने पिन नंबर देख लिया और यह कहने लगा कि तुम हटो में निकालता हूं।
इस बीच उसने एटीएम कार्ड को बदल दिया और उससे 35 हजार रुपये निकाल लिए। उसी दिन शाम को मोबाइल फोन पर 9084 रुपये की निकासी का संदेश आया। कस्टमर केयर पर बात की तो पता चला कि खाते से 35 हजार रुपये निकले हैं, जिसके बाद दूसरे दिन बैंक जाकर स्टेटमेंट निकलवाया और एटीएम को बंद कराया।
विज्ञापन
बदले हुए कार्ड को चेक कराया तो वह अलीगढ़ छतारी कंपाउंड रसलगंज निवासी किसी यूसुफ जमाल का निकला। यहां पर पीड़ित ने यह भी बताया कि आरोपी ने यूनिक ज्वैलर्स अलीगढ़ के यहां से भी एटीएम कार्ड से खरीद की है। इस पूरे मामले की शिकायत कोतवाली हाथरस गेट में करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।