फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   33,949 children took the proficiency exam on OMR sheet

Hathras News: परिषदीय विद्यालयों में हुई निपुण परीक्षा, 33,949 बच्चों ने ओएमआर शीट पर दिया एग्जाम

Thu, 28 Nov 2024 02:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Thu, 28 Nov 2024 02:01 AM IST
सार

निपुण अभियान के तहत परिषदीय विद्यालय के विद्यार्थियों की दो दिवसीय परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत पहले दिन कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यार्थियों की परीक्षा हुई। इसमें ओएमआर शीट के माध्यम से छात्र-छात्राओं का डेटा शिक्षकों द्वारा सरल एप के माध्यम से स्कैन किया जाएगा।

विज्ञापन
33,949 children took the proficiency exam on OMR sheet
परिषदीय स्कूल में ओएमआर शीट पर परीक्षा देते विद्यार्थी - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस जिले के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों की परख एप के माध्यम से निपुण परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 1031 विद्यालयों में अध्ययनरत 35397 में से 33949 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जबकि 1448 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन


निपुण अभियान के तहत परिषदीय विद्यालय के विद्यार्थियों की दो दिवसीय परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत पहले दिन कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यार्थियों की परीक्षा हुई। इसमें ओएमआर शीट के माध्यम से छात्र-छात्राओं का डेटा शिक्षकों द्वारा सरल एप के माध्यम से स्कैन किया जाएगा। बीएसए स्वाति भारती ने कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से परीक्षा पर निगाह बनाए रखी गई। ओएमआर शीट पर परीक्षा होने के चलते छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल देखा गया।
विज्ञापन


परीक्षा का उद्देश्य विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखने, छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और शासन द्वारा विद्यालय स्तर पर कराई जा रही योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। दूसरे दिन 28 नवंबर को कक्षा 4 से 8 तक के करीब 80 हजार विद्यार्थियों की परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed