{"_id":"5bec6416bdec2269bc7ff65e","slug":"31542218774-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर 2529 लंबित आवेदनों को देख एडीएम का चढ़ा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर 2529 लंबित आवेदनों को देख एडीएम का चढ़ा पारा
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। जन सेवा केंद्रों व लोकवाणी केंद्रों के माध्यम से आम व्यक्ति अपने प्रमाण पत्रों आदि के लिए आवेदन करता है। इन आवेदनों को अधिकतम 20दिन में निस्तारण करने के लिए शासन स्तर से निर्देश जारी है। यहां जिले में संबंधित अधिकारियों ने इन आदेशों को हवा में रखा हुआ है।
इसके चलते ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर 2529 आवेदन लंबित है। इस स्थिति को देखकर एडीएम रेखा एस चौहान का पारा चढ़ गया। उन्होंने 20 दिन से ज्यादा का समय होने वाले सभी आवदेनों को एक दिन में गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करने के निर्देश जारी कर दिए है। इस आदेश के जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों में खलबली मच गई है।
यहां 20 दिन से अधिक एवं एक माह के अंदर के 895 आवेदन लंबित है। वही एक माह से ज्यादा के 63 शिकायतें लंबित है। इतना ही नहीं संबंधित अधिकारियों की अनदेखी के चलते 1047 आवेदनों को भी एक सप्ताह का समय हो चुका है, जो कि आवेदनों पर रिपोर्ट लगने का इंतजार कर रहे है। इन आवेदनों के लंबित पाए जाने पर एडीएम ने संबंधित अधिकारियों तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए है।