फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   300 buses will be Modi's BJP rally

300 बसों से मोदी की रैली में जाएंगे भाजपाई

Sat, 19 Nov 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Sat, 19 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
300 buses will be Modi's BJP rally
भाजपा - फोटो : amar ujala
आगरा के कोठी मीना बाजार में 20 नवंबर को प्रस्तावित पीएम नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया शुक्रवार की देर शाम को यहां पहुंचे। कटारिया ने भाजपाइयों से रैली की तैयारियों की जानकारी ली और संदेश दिया कि रैली में हर तरफ हाथरस की गूंज दिखनी चाहिए।
विज्ञापन


मथुरा रोड स्थित जिला कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में कटारिया ने कहा कि यह रैली बृज प्रदेश की नहीं, बल्कि यूपी के 20 विधानसभा क्षेत्रों की है, जोकि आगरा के निकटवर्ती हैं। जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने बताया कि पूरे जिले से कुल 300 बसों द्वारा भाजपाई आगरा पहुंचेंगे।
विज्ञापन


विधानसभा हाथरस से कुल 100 बसें जाएंगी। चारों मंडलों से 25-25 बसें इस रैली में भेजी जाएंगी। इसी तरह विधानसभा सादाबाद चूंकि आगरा का बॉर्डर है, इसलिए यहां से सबसे ज्यादा 120 बसों को आगरा भेजा जाएगा। सादाबाद के चारों मंडलों से 30-30 बसें रैली में जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकंदराराऊ विधानसभा के केवल ऐंहन मंडल से 15 बसें भेजी जाएंगी। सभी बसों की सूची उनके नंबर, चालकों और प्रभारियों के नाम सहित प्रदेश महामंत्री को सौंपी गईं। कटारिया ने भाजपाइयों से इन बसों से ज्यादा से ज्यादा लोगों को आगरा पहुंचाने को कहा।


बैठक में जिला प्रभारी हेमेंद्र शर्मा, वीरेंद्र सिंह राना, डॉ.एसपीएस चौहान, जिला उपाध्यक्ष गौरव आर्य, रामकुमार वर्मा, प्रीति चौधरी, महेंद्र सिंह आचार्य, अशोक कुमार, उमाशंकर शर्मा लॉर्ड साहब, मुन्ना प्रधान, सतीश वाल्मीकि, पूर्व विधायक हरीशंकर माहौर, मूलचंद्र वार्ष्णेय, राकेश अनाड़ी, रूपेश उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed