फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   30 thousand women will be prepared for self employment

Hathras News: 30 हजार महिलाओं को किया जाएगा स्वरोजगार के लिए तैयार

Thu, 02 Mar 2023 12:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 02 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
30 thousand women will be prepared for self employment
राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत अगामी वित्तीय वर्ष में जिले की 30 हजार महिलाओं को स्वरोजगार के लिए तैयार किए जाने को लेकर खाका खींचा जा रहा है। इन महिलाओं को निर्माण ईकाइयों के साथ अन्य कामों से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन



शासन की ओर से जिले में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत 3,300 स्वयं सहायता समूह बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वयं सहायता समूह में शामिल महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण भी टीमों द्वारा दिला दिया गया है।
विज्ञापन




अगामी वित्तीय वर्ष में इन स्वयं सहायता समूहों के जरिए करीब ग्रामीण क्षेत्रों की 30 हजार महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इस कार्ययोजना के तहत कई सामानों की निर्माण ईकाई शुरू करने के लिए खाका खींचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस निर्माण ईकाई के शुरू करने के लिए बैंकों से ऋण उपलब्ध भी कराया जाएगा, जिससे कि निर्माण ईकाई शुरू होने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।


वर्तमान में कई स्वयं सहायता समूह कैंटीन, गोबर से लकड़ी बनाने, बैंकिंग सेवा सहित अन्य कार्य कर रही हैं। जिला प्रबंधक रंजन कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में अगामी वित्तीय वर्ष की कार्य योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed