फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   3 babies died after one hour of born

घंटे भर के लिए ही भरी 12 साल से सूनी गोद

Sun, 22 May 2016 11:59 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sun, 22 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
3 babies died after one hour of born
3 babies died - फोटो : amar ujala
हाथरस। शादी के 12 साल बाद गांव हीरा के नगला निवासी एक महिला घंटे भर के लिए ही मां बन सकी। तीन बेटों के जन्म के साथ आईं खुशियां कुछ ही देर में काफूर हो गईं। एक के बाद एक तीनों बच्चों की मौत हो गई। एक घंटे पहले जिस घर में खुशी के गीत गाए जा रहे थे, उसी घर में मां की चीख से मौजूद लोगों का दिल फटा जा रहा था।
विज्ञापन


हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला हीरा की रानी देवी की शादी 12 साल पहले हुई थी। शादी के बाद उनके एक बेटी ने जन्म लिया, लेकिन वह जन्म के बाद ही चल बसी। इसके बाद रानी के कभी कोई संतान नहीं हुई। इस बार जब उसे गर्भ ठहरा तो पति हरेंद्र समेत परिवार के चेहरे पर खुशी की मुस्कान बिखर गई।
विज्ञापन


हाथरस में अल्ट्रासाउंड के दौरान डॉक्टर ने गर्भ में दो बच्चों के होने की बात बताई तो रानी और हरेंद्र को ऐसा लगा जैसे भगवान ने उन्हें दोगुनी खुशी दे दी है। रविवार दोपहर से पहले सबकुछ ठीक चल रहा था। रविवार को रानी की हालत बिगड़ने लगी। गर्भ में एक की जगह तीन बच्चे होने के कारण रानी के पेट में तनाव अचानक से बढ़ गया और प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भयंकर गर्मी ने इस पीड़ा में आग में घी का काम किया। एंबुलेंस 108 क ो बुलाया गया, लेकिन जब तक वह आई, रानी ने घर पर ही तीन बेटों को जन्म दे दिया। जन्म के बाद तीनों के जीवित होने पर रानी को खुशी तो हुई पर परिजन तुरंत इन्हें बचाने की कोशिशों में जुट गए। कुछ ही देर बाद बच्चों ने दम तोड़ दिया और परिवार की खुशियां काफूर हो गईं। रानी का फिर मां बनने का सपना टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed