फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   3.53 lakh in fines imposed on illegal mining

अवैध खनन पर 3.53 लाख का लगाया जुर्माना

Mon, 01 Feb 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। अपर जिलाधिकारी डीपी सिंह ने तहसील सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव धुबई निवासी जमील अहमद को अवैध खनन के आरोप में नोटिस दिया है। एडीएम ने इस व्यक्ति पर अवैध खनन के आरोप में 3.53 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। 

विज्ञापन

उन्होंने अपने नोटिस में कहा है कि एसडीएम सिकंदराराऊ एनपी पांडेय ने अपनी रिपोर्ट में जमील अहमद द्वारा 2,187 घन मीटर मिट्टी के अवैध खनन किए जाने की आख्या प्रस्तुत की थी, जोकि बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के किया गया। उन्होंने कहा कि 2,187 घन मीटर मिट्टी का शमन शुल्क 25,000 रुपये रॉयल्टी का 5 गुना खनिमुख मूल्य सहित 3,53,050 रुपये जमा करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में 15 फरवरी को उनके न्यायालय में प्रस्तुत होकर जबाव दाखिल करने के आदेश भी दिए हैं, अन्यथा की स्थिति में एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए रॉयल्टी की वसूली बकाया भू राजस्व की भांति किए जाने के उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ को आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

जिले में धारा 144 लागू

हाथरस। एडीएम धीरेंद्र प्रताप सिंह ने दो फरवरी से 31 मार्च तक जिले में धारा 144 लागू कर दी है। उन्होंने बताया कि निषेधाज्ञा लागू करने का निर्णय 2 फरवरी को यूपी टेट परीक्षा, ब्लॉक प्रमुख चुनाव और एमएलसी चुनाव के बाद यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा एवं महाशिव रात्रि एवं होली के त्योहार को देखते हुए लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed