फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   young man fainted in Hathas DM office

हाथरस: डीएम कार्यालय में पिता के बकाया वेतन की शिकायत करने पहुंचा बेटा, बिगड़ी तबीयत, बेहोश होकर जमीन पर गिरा

Tue, 25 Aug 2026 03:15 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 25 Aug 2026 03:15 PM IST
सार

पिता जमालुद्दीन एमआई इंटर कॉलेज, सिकंदराराऊ में लैब टेक्नीशियन थे और 2024 में उनका निधन हो गया था। उनका करीब चार माह सात दिन का वेतन बकाया है। बेटे का आरोप है कि भुगतान के लिए वह लंबे समय से विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है।

विज्ञापन
young man fainted in Hathas DM office
बेहोश युवक को सहारा देते सुरक्षा कर्मी और अन्य - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पिता के बकाया वेतन की शिकायत लेकर 25 अगस्त को हाथरस डीएम कार्यालय पहुंचे सिकंदराराऊ के मोहल्ला दमदमा निवासी कुंवर जमशेद की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मुंह से झाग आने के बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद हालत में सुधार हुआ।

विज्ञापन


जमशेद के अनुसार उनके पिता जमालुद्दीन एमआई इंटर कॉलेज, सिकंदराराऊ में लैब टेक्नीशियन थे और 2024 में उनका निधन हो गया था। उनका करीब चार माह सात दिन का वेतन बकाया है। जमशेद का आरोप है कि भुगतान के लिए वह लंबे समय से विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि आर्थिक परेशानी के चलते मकान 1.5 लाख रुपये में गिरवी रखना पड़ा है। मामले में विभागीय कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed