{"_id":"6a8d26af536f30546a09755f","slug":"uncontrolled-tirri-hits-auto-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस सड़क हादसा: कासगंज रोड पर अनियंत्रित टिर्री ने ऑटो में मारी टक्कर, इलाज के दौरान एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस सड़क हादसा: कासगंज रोड पर अनियंत्रित टिर्री ने ऑटो में मारी टक्कर, इलाज के दौरान एक की मौत
Tue, 25 Aug 2026 10:54 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:54 AM IST
सार
सामने से आ रही एक टिर्री ने अनियंत्रित होकर ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले जाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंदराराऊ क्षेत्र में 24 अगस्त रात कासगंज रोड पर एक सड़क दुर्घटना हुई। नगला जलाल कपासिया मार्ग पर ऑटो और टिर्री की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ऑटो में सवार पप्पू नामक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
पप्पू अपनी बेटी शिवानी के साथ गांव श्यामपुर मानिकपुर जा रहे थे। वे गांव भटीकरा के निवासी थे और उनकी आयु 50 वर्ष थी। सामने से आ रही एक टिर्री ने अनियंत्रित होकर ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले जाया गया। डॉक्टरों ने करीब आधा घंटा तक इलाज का प्रयास किया। हालांकि, उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन
टिर्री चालक फरार
टक्कर मारने के बाद टिर्री चालक मौके से फरार हो गया। वह अपनी टिर्री वहीं छोड़कर भाग निकला। कोतवाली पुलिस ने पप्पू के शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेजा गया है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली थी।
विज्ञापन