फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh new commissioner Om Prakash Arya

अलीगढ़: नए कमिश्नर ओम प्रकाश आर्य ने संभाला मंडल का कार्यभार, साझा कीं विकास प्राथमिकताएं

Tue, 25 Aug 2026 05:16 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 25 Aug 2026 05:16 PM IST
सार

कमिश्नर ओम प्रकाश आर्य वर्ष 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद में करीब छह वर्षों तक सेवाएं देने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने दो जिलों में जिलाधिकारी और दो अन्य जिलों में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्य किया है।

विज्ञापन
Aligarh new commissioner Om Prakash Arya
अलीगढ़ के नवागत कमिश्नर ओम प्रकाश आर्य - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

नवागत कमिश्नर ओम प्रकाश आर्य ने 25 अगस्त को अलीगढ़ मंडल के कमिश्नर पद का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कमिश्नरी सभागार में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने अपनी प्रशासनिक प्राथमिकताओं और मंडल के विकास की कार्ययोजना साझा की। 

विज्ञापन


कमिश्नर ओम प्रकाश आर्य वर्ष 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद में करीब छह वर्षों तक सेवाएं देने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने दो जिलों में जिलाधिकारी और दो अन्य जिलों में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्य किया है। लखनऊ, मेरठ, नोएडा और मथुरा में भी विभिन्न प्रशासनिक पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य विकास कार्यों को केवल कागजों तक सीमित रखना नहीं है। बल्कि उनका प्रत्यक्ष और स्थायी लाभ आमजन तक पहुंचाना है। इसके लिए अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय, नियमित समीक्षा और परिणाम आधारित कार्यप्रणाली को प्राथमिकता दी जाएगी। विकास एक सतत प्रक्रिया है, जिसे पूरी टीम के सामूहिक प्रयास से गति दी जा सकती है। उन्होंने अधिकारियों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपेक्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक
कमिश्नर ने बताया कि शासन की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। मंडल में विकास कार्य पूरी पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुरूप कराए जाएंगे। विभिन्न विभागों के बीच बेहतर आपसी समन्वय स्थापित किया जाएगा। प्रशासनिक दृष्टिकोण और टीम भावना के साथ विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने पर जोर रहेगा।


लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई
नवागत कमिश्नर ने कार्यों में लापरवाही या अनावश्यक विलंब को बर्दाश्त न करने की बात कही। दोषी और लापरवाह अधिकारियों को पहले सुधार का अवसर और चेतावनी दी जाएगी। यदि इसके बाद भी सुधार नहीं होता है, तो नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। वह ऐसी कार्रवाई करने में पीछे नहीं हटेंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी कार्य जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से हों।

प्रमुख मुद्दों पर हुई चर्चा 
प्रेस वार्ता के दौरान अलीगढ़ में पर्यटन विकास और रोजगार की संभावनाओं पर चर्चा हुई। शहर में जलभराव की समस्या और यातायात व्यवस्था सुधारने पर भी बात हुई। राजस्व परिषद के निर्णयों के अनुपालन और विकास परियोजनाओं के वास्तविक लाभ पर भी जानकारी ली गई। विकास एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और मानकों के अनुपालन जैसे मुद्दे भी उठाए गए। कमिश्नर ने क्वार्सी रजवाहे को अतिक्रमण मुक्त कराने पर भी जानकारी ली। उन्होंने संकेत दिया कि जनहित से जुड़े इन विषयों पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed