{"_id":"56fc191a4f1c1b227ef0034c","slug":"27-05-billion-loan-scheme-cleared","type":"story","status":"publish","title_hn":"27.05 अरब की ऋण योजना को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27.05 अरब की ऋण योजना को हरी झंडी
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने जिले की 27 अरब पांच करोड़ रुपये धनराशि की वार्षिक ऋण योजना 2016-17 का विमोचन किया। उन्होंने बैंकर्स से कहा कि वह बैंकिंग के अलावा सामाजिक हित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें।
विकास भवन में बुधवार को डीएम ने बैंकर्स की जिला पुनरीक्षण समिति की बैठक में शासन की गरीबी उन्नमूलन और रोजगारपरक योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त प्रार्थना पत्रों में ऋण स्वीकृति और वितरण की बैंकवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी बैंक विभागों से प्राप्त आवेदन पत्रों पर नियमानुसार कार्यवाही करके समय से लाभार्थियों को ऋण वितरण सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले में पिछडे़, गरीब और जरूरतमंद लोगों को शासन की जनकल्याणकारी, रोजगारपरक एवं गरीबी उन्मूलन योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए बैंकों को सकारात्मक रवैया अपनाने के निर्देश दिए।
डीएम ने जिले के औसत ऋण-जमा अनुपात से कम अनुपात की स्थिति वाले बैंकों में बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक आफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, पीएनबी, भारतीय स्टेट बैंक, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, विजया बैंक, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में बैंक ऑफ बड़ौदा और एसबीआई के प्रतिनिधि के गैरहाजिर रहने पर नाराजगी जताई और उन्हें तलब करने के निर्देश एलडीएम को दिए।
विज्ञापन
डीएम ने जिले में कामधेनु डेयरी योजना, मिनी कामधेनु योजना, माइक्रो कामधेनु डेयरी योजना, फसली ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूह सहित शासन की विभिन्न योजनाओं की कार्यप्रगति की जानकारी की और समय से निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने बारे में सभी बैंक को-ऑर्डिनेटर, एलडीएम एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
एलडीएम एचके गुलाठी ने विभिन्न विभागीय योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य, ऋण स्वीकृति एवं वितरण का बैंकवार ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने जिले में ऋण-जमा अनुपात औसत के अनुसार सभी बैंकों में ऋण-जमा अनुपात की स्थिति कायम रखने पर बल दिया। बैठक में प्रभारी उप निदेशक संस्थागत वित्त संजय सिंह, डीडीएम नावार्ड मनीष गुप्ता, सीडीओ जावेद अख्तर जैदी, परियोजना निदेशक चंद्रशेखर शुक्ला, जिला कृषि अधिकारी शिवकुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं बैंक को-ऑर्डिनेटर उपस्थित थे।
डीएम बोले शत-प्रतिशत बजट का करें इस्तेमाल
हाथरस। नवागत डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने वित्तीय वर्ष 2015-16 में विभागीय बजट का शत-प्रतिशत उपभोग करने के संबंध में सभी विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।
विकास भवन में बुधवार को विकास योजनाओं का जायजा लेते हुए डीएम ने जिले में वित्तीय वर्ष 2015-16 में विकास एवं निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे शासन की मंशा के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं को समय से गुणवत्ता सहित पूरा करें, जिससे गरीब पिछडे़ एवं कमजोर वर्ग के जरूरतमंद लोग लाभान्वित हो सकें। उन्होंने शासन की प्राथमिकताओं की खासकर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कृषि आदि विभागों की विभागीय योजनाओं की चर्चा करते हुए उन्हें प्राथमिकता देकर लक्ष्य पूर्ण करने के बारे में अधिकारियों से स्पष्ट अपेक्षा की। सीएम द्वारा घोषित क्लीन यूपी, ग्रीन यूपी को पूरा करने के लिए माह जुलाई में एक दिन में सर्वाधिक पौधरोपण के प्रस्तावित अभियान के बारे में जानकारी देते हुए डीएम ने जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य छह लाख पौधे लगाने के लिए समय से प्रभावी कार्ययोजना बनाने के बारे में डीएफओ और अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
डीएम ने जोर देकर वित्तीय वर्ष 2015-16 में विभागीय बजट का शत-प्रतिशत उपभोग करने के संबंध में सभी विभागीय अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वह जिले में स्वच्छता-सुंदरता को बढ़ाने, बच्चों और महिलाओं के हित के लिए अपने अनुभवों के आधार पर उपयोगी सुझाव अवश्य दें। उन्होंने मौजूद समय में सूचना प्रौद्योगिकी के महत्व की चर्चा करते हुए सोशल नेटवर्क के जरिए आपस में जुड़कर सभी अधिकारियों द्वारा जनहित के कार्यो को प्रभावी ढंग से अंजाम देने पर जोर दिया। बैठक में सीडीओ जावेद अख्तर जैदी, डीएफओ एके कश्यप, पीडी चंद्रशेखर शुक्ला, डीडीओ मंजू श्रीवास्तव आदि अधिकारी मौजूद थे।