फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   25 kg polythene seized between Sikandarau disorder

सिकंदराराऊ में हंगामे के बीच 25 किलो पॉलिथीन जब्त

Mon, 16 Jul 2018 11:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो,सिकंदराराऊ (हाथरस)। 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो,सिकंदराराऊ (हाथरस)।  Updated Mon, 16 Jul 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
25 kg polythene seized between Sikandarau disorder
हंगामा करने वाले दुकानदार को समझाती पुलिस - फोटो : Amar Ujala
 नगर में सोमवार को एसडीएम ज्योत्सना बंधु और ईओ डॉ. ब्रजेश सिंह के नेतृत्व में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान कुछ दुकानदारों की छापेमारी कर रही टीम से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


टीम ने कुल 25 किलो पॉलिथीन जब्त की। तीन दुकानदारों पर तीन-तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। छापेमारी के डर से बाजार के कई दुकानदार अपनी दुकान बंद कर के चले गए।
विज्ञापन


15 जुलाई से 50 माइक्रोन से कम वाली (पतली) पॉलीथिन पर पाबंदी लगने के बाद सोमवार को दोपहर में प्रशासन, पालिका, पुलिस बल ने नगर में अभियान चलाया। अभियान के तहत कई दुकानों में पालिका कर्मी चढ़ गये तथा अंदर रखी पॉलीथिन के उत्पादों को निकाल लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नयागंज बाजार में टीम से दुकानदार की तगड़ी नोकझोंक हुई। दुकानदार चालान को रिसीव नहीं कर रहा था। यहां पर आधा घंटा तक हंगामा होता रहा।  इसके बाद मंडी गांधीगंज में टीम ने कई दुकानों से पॉलिथीन पकड़ी। नगर के बाजार में कई घंटे तक चले अभियान के तहत 25 किलो पॉलीथिन पकड़ी गई। तीन दुकानदारों पर कानून के उल्लंघन के चलते तीन-तीन हजार रुपये का नकद जुर्माना वसूला गया।


कई के चालान काटे गए। एसडीएम और ईओ ने व्यापारियों को चेतावनी दी कि जब तक पॉलिथीन का इस्तेमाल पूरी तरह बंद नहीं हो जाता, यह अभियान जारी रहेगा। अधिकारियों ने दुकानदारों से सहयोग की अपील की। इस दौरान पॉलीथिन के ज्यादा उत्पाद बेचने वाले कई दुकानदार अपनी अपनी दुकानें बंद कर के भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed