{"_id":"58d01e8a4f1c1b2f4a1a24c8","slug":"24-hours-electric-drill","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बिजली की कवायद शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे बिजली की कवायद शुरू
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Tue, 21 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
पॉवर कट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार बदलते ही सूबे में 24 घंटे बिजली देने की योजना पर काम शुरू हो गया है। सूबे के नए मुख्यमंत्री ने सभी जिलों को 24 घंटे बिजली देने का फरमान जारी किया है। सीएम के साथ बैठक के बाद पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष ने यह भी आदेश दिया है कि अगर कोई भी ब्रेक डाउन या शट डाउन होता है,तो इसकी सूचना रजिस्टर्ड उपभोक्ताआें के मोबाइल पर मैसेज भेजकर देनी होगी। सभी उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली दी जाएगी।
नए आदेश के मुताबिक अब न सिर्फ 72 घंटे में फुंका हुआ ट्रांसफॉर्मर बदला जाएगा, बल्कि लाइनों में होने वाले ब्रेक डाउन और शट डाउन की सूचना भी उपभोक्ताओं को मैसेज के जरिए उनके मोबाइल पर मिलेगी। फीडर वाइज निर्धारित घंटों से कम या अधिक बिजली मिलने पर अधिकारियों को इसका जवाब भी देना होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गत दिनों दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के चेयरमेन को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
जिसके बाद चेयरमेन ने अपने अधीनस्थों को सीएम के साथ हुई मीटिंग में मिले दिशा निर्देशों से अवगत कराया है। चीफ इंजीनियर बीएस गंगवार ने बताया कि अब 72 घंटे में फुंके हुए ट्रांसफॉर्मर को बदला जाएगा। ट्रांसफॉर्मर क्यों फुंका है, यह रिपोर्ट देते हुए नए ट्रांसफॉर्मर की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
जेई प्रधान और लाइनमेन से ट्रांसफॉर्मर के संबंध में सूचनाएं प्राप्त करेंगे। अधिकारियों को क्षेत्र के विधायक से भी यह पूछना होगा कि आपके क्षेत्र में कोई ट्रांसफॉर्मर फुंका तो नहीं है। 22 मार्च तक हर जिले से ट्रांसफॉर्मरों की स्थिति की रिपोर्ट मांगी गई है। किस फीडर को रोस्टर के हिसाब से कितने घंटे बिजली मिली।
निर्धारित घंटों से कम मिली या ज्यादा, इसका जवाब भी देना होगा। इसके अलावा बिजली अफसरों को अपने हेड क्वार्टरों पर रहना आवश्यक किया गया है। इसकी समय समय पर चेकिंग भी की जाएगी। ऊर्जा एप के जरिए बिजली व्यवस्था की मॉनीटरिंग भी की जाएगी। अधिकारियों को उपभोक्ताआें की समस्या का समाधान आवश्यक रूप से करना होगा।
दस दिन तक रहेगा बिजली संकट
जिलेवासियों को अगले दस दिन तक बिजली संकट झेलना होगा। 220 केवी मीतई पारेषण केंद्र पर 160 एमवीए के ट्रांसफार्मर की मरम्मत के चलते सप्लाई में यह व्यवधान आएगा। अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन केके आत्रेय ने बताया कि इस अवधि में हाथरस शहर को तो दूसरे ट्रांसफार्मर से सप्लाई दी जाएगी, जबकि 132 केवी सादाबाद बिजलीघर को आगरा, 132 केवी बामौली बिजलीघर को 220 केवी गोकुल सब स्टेशन से सप्लाई दी जाएगी। इस अवधि में इन बिजलीघरों पर शिफ्टों में दो से तीन घंटे की कटौती की जाएगी।