{"_id":"6a29d00d7fbc3c077e03fb81","slug":"22285-candidates-took-the-exam-7954-stayed-away-hathras-news-c-56-1-hts1003-149794-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 22,285 अभ्यर्थियों ने दिया इम्तिहान, 7,954 ने छोड़ा मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 22,285 अभ्यर्थियों ने दिया इम्तिहान, 7,954 ने छोड़ा मैदान
Thu, 11 Jun 2026 02:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
पीबीएएस इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। संवाद
- फोटो : Samvad
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का जनपद में बुधवार को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से समापन हो गया। तीन दिनों तक चले परीक्षा अभियान के दौरान कुल 30,240 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 22,285 ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 7,954 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अंतिम दिन भी हजारों अभ्यर्थी निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और गहन जांच के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया।
जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद रहा। बुधवार को अंतिम चरण की परीक्षा में कुल 10,080 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 7,469 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2,611 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली।
पूरे परीक्षा कार्यक्रम के दौरान खुफिया तंत्र भी सक्रिय रहा। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीमों की तैनाती की गई थी। अधिकारियों के अनुसार परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक संतप्रकाश ने बताया जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सकुशल और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण की तैयारियां नियमानुसार आगे बढ़ाई जाएंगी। अब अभ्यर्थियों की निगाहें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण और परिणामों पर टिकी हैं।