फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   22 feet mace made in Hathras decorated in the temple of Indore

Hathras News: इंदौर के खेड़ापति हनुमान मंदिर में दिखेगी हाथरस की गदा, आठ क्विंटल की 22 फुट लंबी है यह

Fri, 28 Apr 2023 12:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Fri, 28 Apr 2023 12:36 AM IST
सार

हाथरस से हस्तशिल्प का सामान रेवाड़ी, उत्तर प्रदेश, गुजरात आदि कई प्रांतों में जाता है। शहर के अटल टाल रोड, बंदरवन आदि इलाकों में छोटी-बड़ी करीब 100 इकाइयां हैं। इनसे करीब एक हजार लोगों को रोजगार मिलता है। अब हाथरस के हस्तशिल्प की झलक इंदौर के खेड़ापति हनुमान मंदिर में दिखाई देगी।

विज्ञापन
22 feet mace made in Hathras decorated in the temple of Indore
रामदरबार मंदिर परिसर में तैयार होती 22 फुट लंबी हनुमानजी की गदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के हस्तशिल्प का जलवा अब इंदौर के खेड़ापति हनुमान मंदिर में दिखेगा। हाथरस में इंदौर के एक श्रद्धालु ने यह गदा तैयार कराई है। आठ क्विंटल की 22 फुट लंबी व छह फुट चौड़ी गदा का निर्माण हाथरस के कारीगरों ने किया है। इस गदा को बनाने पर करीब पांच लाख रुपये लागत आई है। 15 कारीगरों ने दो माह में इसको तैयार किया है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हाथरस से हस्तशिल्प का सामान रेवाड़ी, उत्तर प्रदेश, गुजरात आदि कई प्रांतों में जाता है। शहर के अटल टाल रोड, बंदरवन आदि इलाकों में छोटी-बड़ी करीब 100 इकाइयां हैं। इनसे करीब एक हजार लोगों को रोजगार मिलता है। अब हाथरस के हस्तशिल्प की झलक इंदौर के खेड़ापति हनुमान मंदिर में दिखाई देगी।
विज्ञापन


इस गदा में फूलों की नक्काशी और जय श्रीराम आदि लिखने में दो माह का समय लगा। इस गदा में पीतल के अलावा अष्टधातु का प्रयोग किया गया है। गदा बनाने वाले प्रवीण का कहना है कि इंदौर में हनुमान जी काफी प्राचीन मंदिर है। इस गदा को उनके पास विराजमान किया जाएगा। यह वहांं के एक भक्त द्वारा बनवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed