{"_id":"5c645c68bdec2253a33c5923","slug":"21550081128-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 वर्र्तमान व 2 पूर्व ग्राम प्रधानों की शिकायतों की जांच लंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 वर्र्तमान व 2 पूर्व ग्राम प्रधानों की शिकायतों की जांच लंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में ग्राम प्रधानों की शिकायतें लंबे अरसे से लंबित चल रही हैं। अब इन शिकायतों की जांच में लगे अधिकारियों द्वारा की जा रही कार्यवाही की जल्द समीक्षा की जाएगी। लंबित जांचों का ब्योरा एकत्रित कर लिया गया है। यहां जिले में 14 वर्तमान और दो पूर्व प्रधानों की शिकायतों की जांच लंबित है। अब इन शिकायतों में जल्द ही जिला प्रशासन स्तर से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जिला प्रशासन को ग्रामीणों के शपथ पत्रों के माध्यम से ग्राम प्रधानों द्वारा विकास कार्यों में अनियमितताएं बरते जाने की शिकायतें मिली थीं। शिकायतों के आधार पर डीएम ने जांच अधिकारियों को नामित करते हुए जांच कमेटियां बनाई थीं। इनमें से कुछ शिकायतें तो एक साल से अधिक समय से लंबित हैं, जिनमें आज तक जांच अधिकारियों द्वारा जांच पूरी नहीं की गई है।
अब इन सभी शिकायतों का ब्योरा एकत्रित कर लिया गया है। इन शिकायतों में जो भी जांच अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं या जिन विभागीय अधिकारियों से जांच में सहयोग नहीं मिल पा रहा है। उन अधिकारियों पर कार्रवाई किए जाने की तैयारी की जा रही है। इन सभी लंबित जांचों को लेकर जल्द ही डीएम समीक्षा करेंगे।