{"_id":"5c2f9dc6bdec222c35626827","slug":"21546624454-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सताधारी नेताओं के सीएम आवास पर आत्मदाह के एक पत्र से प्रशासन में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सताधारी नेताओं के सीएम आवास पर आत्मदाह के एक पत्र से प्रशासन में खलबली
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिला प्रशासन में इस समय एक पत्र से खलबली मची हुई है। इस पत्र में कुछ भाजपा नेताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए सीएम से जांच कराए जाने की मांग की है। इस बाबत नेताओं ने जांच कर दंडित नहीं किए जाने पर 27 फरवरी को सीएम आवास के समक्ष आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। पत्र के मिलने के बाद प्रशासन की ओर से जांच कराई जा रही है।
पत्र के माध्यम से कुछ विद्युत अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। वहीं इन अधिकारियों पर बड़े बकाएदारों से वसूली नहीं करके किसानों और पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया गया है। पत्र में यह भी कहा गया है कि अधिकारियों की मिलीभगत से सिकंदराराऊ क्षेत्र में सबसे ज्यादा विद्युत चोरी कराई जा रही है।
सत्ताधारी नेताओं का कहना है कि सरकार को बदनाम एवं किसानों का उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों के कारनामों की जांच कर दंडित किया जाए, वरना 27 फरवरी को सीएम आवास पर आत्मदाह किया जाएगा। इस सिलसिले में डीएम डॉ. रमाशंकर मौर्य का कहना है कि यह पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच और कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया गया है।