फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   लिपिक पर फर्जी हस्ताक्षर से चार्ज लिस्ट देने का आरोप

लिपिक पर फर्जी हस्ताक्षर से चार्ज लिस्ट देने का आरोप

Thu, 03 Jan 2019 11:35 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
लिपिक पर फर्जी हस्ताक्षर से चार्ज लिस्ट देने का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


सासनी। फर्जी हस्ताक्षर से चार्ज लिस्ट देने का आरोप लगाते हुए बीआरसी पर तैनात एक लिपिक की लिखित शिकायत एबीएसए और फोन पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से की गई है। कार्रवाई नहीं होने पर शिक्षिका ने आंदोलनात्मककदम उठाने की चेतावनी दी है। हालांकि आरोपी लिपिक के खिलाफ पिछले सप्ताह प्राशिसं की ओर से भी अभद्रता का आरोप लगाते हुए शिकायत बीएसए को शिकायत भेजी गई थी।

दरअसल, शिकायत में शिक्षिका का आरोप है कि वह नगला उम्मेद के विद्यालय में तैनात थी। माह सितंबर में उसका स्थानांतरण सिंर्घर के विद्यालय में हो गया था, जिसकी चार्ज लिस्ट उसने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कर दी थी। गुरुवार को शिक्षिका चार्ज लिस्ट लेने के लिए बीआरसी पर आई थी। आरोपी लिपिक ने शिक्षिका को चार्ज लिस्ट हस्तगत कर दी।
विज्ञापन


उस समय नहलोई विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक राजेश शर्मा मौजूद थे। शिक्षिका ने राजेश शर्मा को लिस्ट दिखाई तो उन्होंने बताया कि लिस्ट पर एबीएसए के फर्जी हस्ताक्षर हैं। नजर छिपते ही आरोपी लिपिक ने शिक्षिका से कागजात झपट लिए। इसकी शिकायत शिक्षिका ने लिखित में एबीएसए तथा मोबाइल से बीएसए को घटनाक्रम से अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि आरोपी लिपिक के व्यवहार को लेकर प्राशिसं ने आपत्ति की है। शिकायतकर्ता शिक्षिका पूनम दीक्षित का कहना है कि उन्होंने आरोपी लिपिक की शिकायत खंड शिक्षाधिकारी से लिखित में की है। प्राशिसं के अध्यक्ष संतोष शर्मा का कहना है कि आरोपी लिपिक की कार्यशैली एवं व्यवहार संतोषजनक नहीं है। इसे लेकर संघ की ओर से शिकायत बीएसए को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed