फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   बच्चों को एंटी एलर्जिक सीरप सिट्रीजीन देना हो सकता है घातक

बच्चों को एंटी एलर्जिक सीरप सिट्रीजीन देना हो सकता है घातक

Thu, 17 Aug 2017 11:35 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को एंटी एलर्जिक सीरप सिट्रीजीन देना हो सकता है घातक
medicine
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
बच्चों को अक्सर खाज खुजली सहित अन्य कई रोगों में दी जाने वाली एंटी एलर्जिक सीरप सिट्रीजीन का प्रयोग घातक हो सकता है। औषधि विभाग की लैब की जांच में इस दवा में सिट्रीजीन नामक सॉल्ट निर्धारित मात्रा से 24 फीसदी अधिक मिला है। अधिक सॉल्ट पाए जाने की वजह से कंपनी और दवा विक्रेता को नोटिस भी जारी किए गए हैं। इस दवा की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। औषधि निरीक्षक पूरनचंद ने बताया कि कोटा हाथरस स्थित गायत्री मेडिकल स्टोर से बच्चों की एंटी एलर्जिक सीरप सिट्रीजीन का नमूना लिया गया था। इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था।
विज्ञापन
प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट में इस दवा में सिट्रीजीन (हाइड्राक्लोराइड) सॉल्ट 12.4 मिलीग्राम पाया गया है, जबकि दवा में इसकी निर्धारित मात्रा सिर्फ 10 मिलीग्राम ही होनी चाहिए। सॉल्ट की यह मात्रा करीब 24 फीसदी अधिक है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि सीरप में सॉल्ट की इतनी अधिक मात्रा से बच्चों को नशा चढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे कोमा में भी जा सकते हैं। ब्रेन और तंत्रिका तंत्र पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि दवा विक्रेता और दवा कंपनी को नोटिस भेजा गया है। दवा की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। खरीद बिल, विक्रय अभिलेख और लाइसेंस भी मांगा गया है। सात दिन में नोटिस का जवाब न देने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed