फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   2054 check, marked 289 for HRP

2054 की जांच, 289 एचआरपी के लिए चिह्नित

Fri, 14 Oct 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Fri, 14 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
2054 check, marked 289 for HRP
डीएम एके सिंह मातृत्व सप्ताह को लेकर महिलाओं से बातचीत करते हुए। - फोटो : amar ujala
शुक्रवार को मातृत्व सप्ताह शुरू हो गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मनाए जा रहे इस सप्ताह में पहले दिन 1810 के लक्ष्य के सापेक्ष 2054 गर्भवती माताओं का पंजीकरण कर उनकी जांच की गई। 289 महिलाओं को हाईरिस्क प्रेग्नेंसी के लिए चिंहित किया गया है।
विज्ञापन


मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग मातृत्व सप्ताह मना रहा है। डीएम अविनाश कृष्ण सिंह व सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह ने मुरसान ब्लाक के गांव फरसौटी में मातृत्व सप्ताह का शुभारंभ किया और यहां मौजूद महिलाओं से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में पूछा। इसके बाद डीएम ने गांव नगला बाबू में भी मातृत्व सप्ताह के तहत लगाए गए कलस्टर को चैक किया।
विज्ञापन


कलस्टरों पर गर्भवती माताओं की जांच के दौरान वजन, ब्लडप्रेशर, हीमोग्लोबिन, पेशाब में शुगर/एलब्यूमिन, पेट में गर्भ की जांच की गई। कई महिलाओं को आयरन और कैल्शियम की गोलियां और प्रसव पूर्व पोषण संबंधी सलाह भी दी गई। इस अभियान में आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम कार्यकत्रियों का सहयोग सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह ने गांव रूहेरी, रघनिया, नगला  भूरा और लहरा के कलस्टरों  का निरीक्षण किया, यहां मिली कई कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसीएमओ भी मौजूद थे।

वहीं सिकंदराराऊ के  कचौरा के उमा आयुर्वेद भवन के प्रांगण में स्व. मयंक शर्मा की स्मृति में श्री कृष्णलाल चैरिटेबल ट्रस्ट एवं कल्याण करोति मथुरा के तत्वावधान में 18 अक्तूबर को विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।


इसमें मोतियाबिंद पात्राें का ट्रस्ट द्वारा मथुरा  के श्रीजी नेत्र चिकित्सालय में आपरेशन कराया जायेगा।  यह जानकारी आयोजक गिरजाशंकर शर्मा एवं सुनील शर्मा ने दी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed