फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   205 homeless people will soon find their roof

205 बेघरों को जल्द मिलेगी अपनी छत

Sun, 16 Apr 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस। Updated Sun, 16 Apr 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
205 homeless people will soon find their roof
township - फोटो : अमर उजाला
सपा सरकार में बेशक कांशीराम टाउनशिप में नवनिर्मित आवासों के आवंटन की प्रक्रिया लटकी रही हो, लेकिन सूबे में भाजपा सरकार बनते ही यह योजना फिर सरकार की प्राथमिकता में आ गई है। बसपा शासन के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को सूबे की नई सरकार पूरी तवज्जो दे रही है। शासन के निर्देश पर जिले में हाथरस और सिकंदराराऊ की कांशीराम टाउनशिप के नवनिर्मित आवासों के आवंटन की तैयारी तेज हो गई है। इसकी शुरुआत सिकंदराराऊ में बनी टाउनशिप से होने जा रही है। दूसरे चरण में हाथरस की टाउनशिप में आवासों का आवंटन किया जाएगा। इस तरह कई बेघरों का सिर पर छत का सपना साकार हो जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बसपा शासन में तीन चरणों में जिले में कांशीराम टाउनशिप का निर्माण किया गया था। पहले चरण में हाथरस में डेढ़ हजार आवासों की टाउनशिप बनाई गई थी। इन आवासों का आवंटन 2010 में ही हो चुका है। दूसरे चरण में सिकंदराराऊ में 500 आवास और तीसरे चरण में हाथरस में 955 आवासों की टाउनशिप बनाई गई, लेकिन जब तक इनका आवंटन शुरू हो पाता, तब तक सूबे की सत्ता से बसपा की विदाई हो गई और उसके बाद आई सपा सरकार ने इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया। पांच साल तक तो सपा सरकार ने सिकंदराराऊ और हाथरस में बनी टाउनशिप की सुधि ही नहीं ली। कार्यकाल के आखिरी दौर में सपा सरकार ने इन आवासों का आवंटन शुरू कराया, लेकिन यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई।
विज्ञापन


हालांकि चुनाव से पहले दोनों जगहों के लिए लाभार्थियों का चयन कर लिया गया था। अब इस सूची के आधार पर जिला प्रशासन ने दोनों जगहों पर नवनिर्मित आवासों के आवंटन की तैयारी कर ली है। सिकंदराराऊ में लॉटरी सिस्टम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। पहले चरण में 129 लाभार्थियों को आवासाें का आवंटन हो चुका है। अब दूसरे चरण में 164 लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह हाथरस में 952 में से 59 आवासों की चाभियां लाभार्थियों को चुनाव से पहले ही बांट दी गई थीं। 141 और लाभार्थियों का चयन चुनाव से पहले कर लिया गया था, लेकिन इन्हें आवासाें का आवंटन नहीं किया जा सका था। अब इनका चयन भी लॉटरी सिस्टम से करने की तैयारी चल रही है। उम्मीद है कि मई के आखिर तक आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed