फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   2026-27 sports calendar released; competitions to begin on the 30th.

Hathras News: 2026-27 का खेल कैलेंडर जारी, 30 से होंगी प्रतियोगिताएं

Thu, 18 Jun 2026 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 18 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
2026-27 sports calendar released; competitions to begin on the 30th.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने वर्ष 2026-27 की खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी किया है। इसका उद्देश्य जिले की खेल प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें राज्य स्तर तक पहुंचाना है। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन 30 जून से 17 नवंबर के बीच किया जाएगा।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम विद्यालय स्तर से लेकर राज्य स्तर तक चलेगा। छात्र-छात्राओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा। विभिन्न आयु वर्गों और खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इनमें एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल जैसे प्रमुख खेल शामिल हैं। फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैटमिंटन, टेबल टेनिस और हॉकी भी इन प्रतियोगिताओं का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन

आयोजन चरणबद्ध तरीके से विद्यालय, जिला, मंडल और राज्य स्तर पर किया जाएगा। जिले में प्रतियोगिताओं को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। विद्यालयों में खेल शिक्षक खिलाड़ियों का चयन और अभ्यास करा रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय भी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा के खेल प्रभारी अतुल वर्मा ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती हैं। कई खिलाड़ी स्कूल स्तर से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना चुके हैं। इस बार भी जिले के खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।


सुविधाओं और सुरक्षा पर जोर
प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए सभी विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। खिलाड़ियों की सुविधाओं, सुरक्षा और खेल भावना को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होगी। मंडल स्तर से जल्द ही कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed