{"_id":"5c87fd05bdec2214305bc131","slug":"201552416005-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसावर में मायानगरी के फिल्मी सितारों ने मचाई धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिसावर में मायानगरी के फिल्मी सितारों ने मचाई धूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
अब छोटे छोटे कस्बों तक भी भारतीय सिनेमा पहुंच रहा है। सादाबाद के कस्बा बिसावर में माया नगरी के फिल्मी सितारे धूम मचाए हुए हैं। पिछले 12 दिनों से कस्बे में फिल्म आई एम ए नॉट प्लेयर की शूटिंग की जा रही है। फिल्म में गांव के एक बॉक्सर की कहानी को बेहद रोमांचित तरीके से प्रस्तुत किया गया है। शूटिंग में फिल्माए जा रहे दृश्यों को देखकर लोग काफी रोमांचित हैं। हर रोज शूटिंग स्थल पर सैंकड़ों की संख्या में लोग जुट रहे हैं।
अक्षरा क्रिएशन के बैनरतले बन रही इस फिल्म की शूटिंग फिल्म के डायरेक्टर चांद मेहता, संगीत निदेशक राहुल भट्ट, प्रोड्यूसर दिनेश बालियान, कैमरामैन धर्मेश गोरी, गीतकार रामधारी खुड़िया, प्रमोद फिल्म स्टूडियो बिसावर के डायरेक्टर प्रमोद चौधरी की देखरेख में की जा रही है। फिल्म में मुख्य अभिनेता का किरदार अनुज कूपर, हितेन शर्मा, जीत रामदत्त, सुभाषचंद्र और बजरंगी भाईजान फिल्म के मशहूर अभिनेता मनोज बक्शी, अभिनेत्री पामेला मंडल, नैंसी माखा ने मुख्य भूमिका निभाई है।
नोएडा से अर्चना सिंह राजपूत ने बॉक्सिंग रिंग में एंकरिंग की। फिल्म में अभिनेत्री सुभांगी लाटकर ने चरित्र अभिनेत्री की भूमिका निभाई है। फिल्म डायरेक्टर चांद मेहता ने बताया कि फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी होने को है, जल्द ही फिल्म को रिलीज किया जाएगा।