फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   11 जिला स्तरीय अधिकारियों का रोका वेतन

11 जिला स्तरीय अधिकारियों का रोका वेतन

Sun, 16 Dec 2018 12:11 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
11 जिला स्तरीय अधिकारियों का रोका वेतन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। सीएम द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देशों के अनुपालन के लिए कलेक्ट्रेेट सभागार में बैठक हुई। इस मौके पर डीएम ने आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। डीएम ने बैठक के दौरान अनुपस्थित एक्सईन पीडब्लूडी, सिंचाई खंड, प्रभागीय वनाधिकारी, सीएमओ, डीएचओ, पीओ डूडा, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, एलडीएम, चकबंदी अधिकारी और मंडी सचिव का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।

डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी ऑनलाइन शिकायतों को गंभीरतापूर्वक लें। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के भरोसे नहीं छोड़नेे के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम, बीडीओ और जिला स्तरीय अधिकारियों से तैनाती स्थल पर निवास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के निवास का औचक निरीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर शासन को अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर एडीएम रेखा एस चौहान आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित तथा डिफॉल्टर संदर्भ के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर पीडी चंद्रशेखर शुक्ला, डीडीओ मंजू श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर, एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह, डीएसओ सुरेंद्र यादव आदि अधिकारीगण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed