फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   2012 candidates in hathras & mursan

हाथरस और मुरसान में 2012 प्रत्याशी

Fri, 27 Nov 2015 11:44 PM IST
hathras
hathras Updated Fri, 27 Nov 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
2012 candidates in hathras & mursan
हाथरस। तीसरे चरण के लिए हाथरस और मुरसान ब्लॉक में नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। आखिरी दिन दोनों ब्लॉकों में ग्राम प्रधान और सदस्य पद के लिए कुल 116 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए, जबकि प्रधान के दो और सदस्य पद के 909 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। दोनों ब्लॉकों में दोनों पदों के लिए 2012 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। इनमें प्रधान पद के 1,235 और सदस्य के 777 प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन

हाथरस ब्लॉक के आरओ भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. रामप्रवेश ने बताया कि ग्राम प्रधान के 78 पदों के लिए 645 आवेदन सही पाए गए थे। इनमें से 35 ने नाम वापस ले लिए।
विज्ञापन

यहां अब 610 प्रधानी के प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। 952 ग्राम पंचायत सदस्य के कुल पदों के मुकाबले 440 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं और 10 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए हैं। 79 वार्डों में 162 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरसान ब्लॉक के आरओ डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर संजय कुमार ने बताया कि 85 ग्राम प्रधान पदों के लिए 682 नामांकन आए थे, जिनमें से 57 लोगों ने नाम वापस ले लिए।

अब 625 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। इसी तरह ग्राम पंचायत सदस्य 1025 वार्डों के लिए 684 नामांकन आए थे, जिनमें से 53 खारिज हो गए। 16 लोगों ने नाम वापस ले लिए। 459 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए, जिसके बाद 615 प्रत्याशी बाकी रह गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed