फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   20 thousand kg Tesu play Holi with flowers

20 हजार किलो टेसू के फूलों से खेलेंगे होली

Wed, 23 Mar 2016 12:30 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Mar 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
20 thousand kg Tesu play Holi with flowers
स्कूल की छुट्टी के बाद होली खेलकर मस्ती करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। होली पर इस बार लोग लगभग 20 हजार किलो टेसू के फूलों से होली खेलेंगे। होली नजदीक आते ही विभिन्न प्रांतों से आए टेसू के फूलों की बाजार में बिक्री भी खूब हो रही है। चूंकि टेसू के फूलों से होली खेलने से त्वचा पर कोई प्रतिकूल प्रभाव भी नहीं पड़ता। किराना व्यापारियों ने भी टेसू के फूलों का स्टॉक किया है। थोक और फुटकर में दुकानों पर इनकी खरीदारी के लिए काफी भीड़ उमड़ रही है। बाजार में भी टेसू के फूलों की दुकानें सजी हुई हैं। दुकानदारों द्वारा ग्राहकों को इन फूलों के गुणकारी होने की जानकारी दी जा रही है। आम लोगों के अलावा शहर और ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों पर भगवान से होली खेलने के लिए भी इन फूलों का प्रयोग होता है।
विज्ञापन


कैसे करें इनका प्रयोग
टेसू के फूलों को बाजार से खरीदने के बाद घर में होली खेलने से एक दिन पहले रात को किसी बर्तन में गरम पानी में भिगो दें। पूरी रात पानी में पड़े रहने के बाद सुबह तक यह फूल अपना रंग छोड़ देते हैं। इस पानी को कपड़ा या छलनी में छान कर होली खेलने के लिए प्रयोग में लें।
विज्ञापन


टेसू फूल के शरीर को क्या लाभ
टेसू के फूलों के पानी से खसरा, माता निकलना, एलर्जी, चरम रोगों की रोकथाम होती है। टेसू के फूलों के पानी से छोटे बच्चों को अवश्य स्नान कराना चाहिए, जिससे बच्चों की त्वचा पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता और रंग भी निखरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से आता है टेसू का फूल
शहर के बाजारों में होली पर्व पर टेसू के फूलों की खूब डिमांड रहती है। टेसू के फूलों की मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश और उत्तरांचल आदि राज्यों खूब पैदावार होती है। इन्हीं स्थानों से शहर में बिकने के लिए टेसू के फूल आते हैं।

थोक में 35, रिटेल में 45 रुपये किलो
टेसू के फूल शरीर के लिए जितने ही लाभकारी हैं यह उतने ही सस्ते भी हैं। बाजार में टेसू के फूल थोक में 35 रुपये प्रति किलो तो रिटेल में 40 से 45 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं।

- टेसू के फूलों की बाजार में हर वर्ष डिमांड बढ़ रही है। पिछले साल टेसू के फूलों की लगभग 15 हजार किलो की खपत हुई थी लेकिन इस वर्ष बढ़ कर इसकी खपत 20 हजार किलो तक पहुंच गई है।

- अरुण माहेश्वरी,  व्यापारी।
- टेसू के फूल शरीर के लिए बहुत गुणकारी होते हैं। यह चरम रोग, एलर्जी आदि बीमारियों के लिए लाभकारी होते हैं। छोटे हों या बड़े टेसू के पानी से स्नान करने से त्वचा निरोगी होती है और रंग भी निखरता है।
- विशाल वार्ष्णेय, व्यापारी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed