Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   20-bed burn ward ready in district hospital, holidays cancelled

Hathras News: जिला अस्पताल में 20 बेड का बर्न वार्ड तैयार, छुट्टियां निरस्त

Sat, 07 Nov 2026 12:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 07 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
20-bed burn ward ready in district hospital, holidays cancelled
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
हाथरस। दिवाली के मद्देनजर शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक स्वास्थ्य सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जिला अस्पताल में 20 बेड का बर्न वार्ड तैयार किया गया है और डाॅक्टर व कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन

किसी भी आकस्मिक स्थिति से तुरंत निपटने के लिए जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक विशेष इंतजाम किए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि अगले एक सप्ताह के लिए चिकित्सकों और सपोर्टिंग स्टाफ की सभी प्रकार की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन

त्योहार को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन ने नया प्रभावी ड्यूटी रोस्टर तैयार किया है, जिसके तहत मुख्य रूप से फिजिशियन, आई-सर्जन (नेत्र विशेषज्ञ) और ऑर्थोपेडिक सर्जन की विशेष ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी भी तरह के घायल या पीड़ित मरीज का तुरंत और सही उपचार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीवन रक्षक दवाओं का स्टॉक
आतिशबाजी या अन्य कारणों से झुलसने वाले मरीजों के त्वरित और बेहतर उपचार के लिए वार्ड में सभी आवश्यक और जीवन रक्षक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित कर लिया गया है। सीएमओ ने बताया कि सभी सीएचसी पर बर्न वार्ड के लिए छह-छह बेड आरक्षित किए गए हैं।


एंबुलेंस सेवाएं भी हाई अलर्ट पर
अस्पताल के भीतर पुख्ता प्रबंधों के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं को गति देने के लिए जिले भर की सभी एंबुलेंस को भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचकर मरीज को अस्पताल पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed