{"_id":"5b46575b4f1c1bbe248b5f8c","slug":"191531336539-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मान्यता प्राप्त हर विद्यालय का जारी होगा यू-डायस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मान्यता प्राप्त हर विद्यालय का जारी होगा यू-डायस
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के सभी प्राइवेट स्कूलों के लिए अब यू डायस (यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉरमेंशन सिस्टम फॉर एजूकेशन) कोड जारी करने का निर्णय लिया है, जिससे जिले में अब बिना मान्यता के फर्जी विद्यालयों का संचालन नहीं हो सकेगा। इन सभी विद्यालयों को बीएसए कार्यालय से ऑनलाइन जोड़ा जा सकेगा, जिससे शासन की योजनाओं का विधिवत रूप से इन विद्यालयों में क्रियान्वयन कराए जाने में भी सहायता मिलेगी।
इस संबंध में बीएसए हरिश्चंद्र ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं, जिनमें कहा गया है कि वह अपने ब्लॉकों में संचालित होने वाले सभी प्राइवेट स्कूलों का निरीक्षण करें। निरीक्षण में इन सभी विद्यालयों की मान्यता की चेकिंग करें। प्रत्येक विद्यालय के संचालक से विद्यालय की मान्यता की एक प्रति भी प्राप्त कर लें, जिससे इस प्रति के आधार पर इन सभी विद्यालयों का यू डायस कोड जारी हो सके।
उन्होंने प्राइवेट विद्यालयों के संचालकों से भी अपील की है कि वह अपने विद्यालय की मान्यता के पत्र की एक प्रति बीएसए ऑफिस को उपलब्ध कराएं, जिससे इन सभी विद्यालयों को यू डायस कोड जारी किया जा सके। शासन की नीतियों के अनुसार इन विद्यालयों के बारे में जो भी जानकारी हो, उसे ऑन लाइन किया जा सके। इसके साथ ही शासन की नीतियों के अनुरूप आरटीई 2009 एवं अन्य योजनाओं के बारे में समय-समय पर शासन की ओर से मिलने वाले निर्देशों से अवगत कराकर सभी विद्यार्थियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा सकेगा।