{"_id":"5ce04e04bdec220728420b79","slug":"181558203908-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में खेल रहे बच्चे को सांप ने डसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में खेल रहे बच्चे को सांप ने डसा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
कलेक्ट्रेट के निकट स्थित गांव गुमानपुर में मंदिर पर खेल रहे बच्चे को सांप ने डस लिया। जिससे वह बेहोश हो गया। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। सिकंदराराऊ के गांव सिगारपुर निवासी पप्पू की मुरसान के गांव गुमानपुर में ससुराल है। पप्पू का आठ साल का बेटा तेजवीर अपनी ननिहाल में आया हुआ था।
शनिवार की सुबह तेजवीर अपने मामा के साथ मंदिर गया। मामा मंदिर में पूजा करने लग गया और तेजवीर वहां पर खेलने लगा। इसी बीच वहां पर आए सांप ने बच्चे को डस लिया। इस बात की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। वहीं बच्चा बेहोश हो गया। जिस लेकर परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर मौजूद डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए।